Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लैलूंगा में पटवारियों की रिश्वतखोरी का आतंक! सीनियर पटवारी ₹41,000 डकार गया – किसान बोले: अब आर-पार की होगी लड़ाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लैलूंगा में पटवारियों की रिश्वतखोरी का आतंक! सीनियर पटवारी ₹41,000 डकार गया – किसान बोले: अब आर-पार की होगी लड़ाई

Admin
Admin June 30, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़:- जिले का लैलूंगा अब किसानों की बदहाली नहीं, बल्कि पटवारियों के बेलगाम भ्रष्टाचार के लिए बदनाम होता जा रहा है। ग्राम तोलमा में सीनियर पटवारी रोहित पटेल ने सात किसानों से ज़मीन के बंटवारे के नाम पर ₹41,000 की अवैध वसूली की। और जब काम करने की बारी आई, तो साफ कह दिया -“मैं हल्का छोड़ चुका हूँ, जो करना है कर लो, पैसा नहीं लौटाऊंगा!”

*ये शब्द किसी माफिया के नहीं, बल्कि एक सरकारी राजस्व अधिकारी के हैं – वो भी उस राज्य में, जहां कभी “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा गूंजा करता था!*

*किसानों से रिश्वत ली, काम नहीं किया – अब दे रहा है धमकियाँ :* ग्राम तोलमा के किसान गुरबारू, रूजू, बुधराम, विनोद, राजेश, मंगरू, सोमारी और रन्थू ने बताया कि उन्होंने अपने संयुक्त कृषि खाता (ख.न. 04, रकबा 22.540 हेक्टेयर) का बंटवारा कराने के लिए आवेदन दिया था। पटवारी ने उनसे सूची बनाने और बंटवारे के काम के एवज में ₹41,000 नकद मांगे, जो उन्होंने कठिन परिश्रम की कमाई से दे दिए। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न कोई दस्तावेज तैयार हुआ, न कोई काम। जब किसान जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्हें दुत्कार दिया गया और खुलेआम धमकाया गया।

*यह केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि पद का आपराधिक दुरुपयोग है :* जो अधिकारी सरकारी पद का इस्तेमाल कर किसानों से अवैध धन वसूले, फिर काम भी न करे और धमकी दे, वह सिर्फ भ्रष्ट नहीं, अपराधी है। रोहित पटेल का यह कृत्य सीधा-सीधा धोखाधड़ी, शासकीय दायित्वों से पलायन और किसानों के साथ विश्वासघात है।

- Advertisement -
Ad image

*लैलूंगा : भ्रष्टाचार का गढ़ – तीसरा मामला एक़ महीने में -* यह मामला कोई अपवाद नहीं है। पिछले एक महीने में लैलूंगा क्षेत्र के तीन पटवारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं –

* पटवारी रामनाथ पर रिश्वत लेने का आरोप सिद्ध होने पर ऑफिस अटैच किया गया।
* संगीता गुप्ता पर ग्रामीणों और जनपद सदस्य ने अवैध वसूली और अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए – लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं।
* और अब रोहित पटेल, जिसने खुलेआम किसानों को ठगा और सत्ता को ठेंगा दिखा दिया।
क्या यह केवल संयोग है? या फिर यह संगठित भ्रष्टाचार की पूरी श्रृंखला है?

*प्रशासन की चुप्पी – क्या यह मौन समर्थन नहीं है? -* प्रश्न यह उठता है कि जब एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, तो प्रशासन कानूनन कार्रवाई से पीछे क्यों हट रहा है? क्या यह लापरवाही है, या फिर अंदरखाने कोई सांठगांठ चल रही है? अगर हर शिकायत केवल कागज़ी कार्रवाई बनकर रह जाएगी, तो यह साफ है कि प्रशासनिक ढांचे में ही भ्रष्टाचार को मौन समर्थन प्राप्त है।

*किसानों की हुंकार – “हमें दिखावटी जांच नहीं, न्याय चाहिए!” किसानों ने कहा है -*
“हमने ₹41,000 देकर अपना हक मांगा था, भीख नहीं। अब हमें FIR, गिरफ्तारी और राशि की वापसी चाहिए – और वो भी तुरंत!”

यदि प्रशासन अब भी मूकदर्शक बना रहा, तो किसान धरना, चक्काजाम और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

*अब नहीं तो कभी नहीं :* राजस्व विभाग की यह सड़ी हुई जड़ अब केवल जांच से नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई और जेल भेजने से उखड़ेगी।

यदि रोहित पटेल जैसे अधिकारी जेल नहीं गए, तो कल और कई किसान इसी तरह ठगे जाएंगे – और जनता का प्रशासन से विश्वास हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

*📣 “लैलूंगा में रिश्वत संस्कृति की कब्र खुदनी चाहिए – नहीं तो ये जहर पूरे ज़िले को निगल जाएगा!”*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति केवल एक नौकरी नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र उत्तरदायित्व है
Next Article निगम परिवार हमेशा रहेगा आप सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-महापौर चौहान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?