Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

Admin
Admin June 19, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 19 जून 2025 — कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत *₹92,000* है।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।

*ऐसे हुआ खुलासा*-

दिनांक 16 जून 2025 को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक (CG 11 AV 2640) चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266/2025 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए है और उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।

*पूछताछ में बड़ा खुलासा*-

कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों *कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों* के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।

*बरामद मोटरसाइकिलें*

1. प्लेटिना CG 11 AV 2640 (चोरी की गई बाइक)
2. पैशन प्रो (बिना नंबर)
3. HF डिलक्स (बिना नंबर)
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर)
5. होंडा साइन (बिना नंबर)
*कुल कीमत-₹92,000*

*गिरफ्तार आरोपी*:

1. कमलेश कर्ष उर्फ मोटू, 40 वर्ष – मूल निवासी नवागढ़, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर
2. दुर्गेश साहू, 24 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
3. कलम प्रसाद सिदार, 31 वर्ष – मूल निवासी सूरजपुर, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर
4. सूरज पटेल, 20 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
5. तीन नाबालिग – बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत।

प्रकरण में चोरी बाइक खरीदी बिक्री पर साक्ष्य अनुरूप धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक राजकुमार पैकरा, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, संजय केरकेट्टा, शुभम तिवारी, लोकेश सिदार, दिलीप सिदार, प्रवीण राज, एवं शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जनजातीय उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रहे काम: सांसद राधेश्याम राठिया
Next Article जिले में बीज उत्पादक कृषकों की संख्या में करें वृद्धि-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?