Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ट्रेलर चालक से लूटपाट के दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति व बाइक बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ट्रेलर चालक से लूटपाट के दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति व बाइक बरामद

ट्रेलर चालक से लूटपाट के दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति व बाइक बरामद

Admin
Admin June 5, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250605 WA0019

रायगढ़, 5 जून- घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन चालक से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में न केवल लूटी गई सम्पत्ति बरामद हुई है, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना 3 जून की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है जब कोरबा निवासी ट्रेलर चालक दिनेश कुमार निर्मलकर, जो अडानी कोल माइंस मीलूपारा से कोयला लेकर घरघोड़ा रेलवे साइडिंग में अनलोडिंग का कार्य कर रहा था, अपने ट्रेलर (सीजी-12-बीजे-1926) को घरघोड़ा बायपास कांटाघर के पास खड़ा कर खाना खाकर सो रहा था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (जिसका वाइजर टूटा हुआ था) से पहुंचे और ट्रेलर के केबिन का दरवाजा खोलकर धमकाते हुए पेंट की जेब में रखा पर्स जिसमें 2000 रुपए नकद थे, एक वीवो मोबाइल (कीमत लगभग ₹4000) तथा चार्जिंग में लगे उसके मित्र संदीप चौहान का ओप्पो मोबाइल (कीमत लगभग ₹6000) लूटकर फरार हो गए।
4 जून को दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आईपीसी की धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 146/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर टीम गठित की और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर संदेही एकेश मरावी (पिता मोरभंज मरावी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 02, साईंराम कॉलोनी, घरघोड़ा) और राजू सोनवानी (पिता चंद्रिका सोनवानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04, सतनामी मोहल्ला, घरघोड़ा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर एकेश मरावी से एक वीवो मोबाइल, ₹500 नगद तथा वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर 150cc बाइक (क्रमांक CG-13-AJ-6524) जब्त की गई। वहीं राजू सोनवानी से ओप्पो मोबाइल (जो टूट चुका था) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, आरक्षक उधो पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250605 WA0018 घरघोड़ा पुलिस ने नशीली सीरप के सौदागर को प्रतिंधित ONEREX सीरप के साथ रंगे हाथ दबोचा, NDPS एक्ट में भेजा जेल
Next Article IMG 20250605 WA0020 सड़क सुरक्षा अभियान: रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर की पहल पर ब्लैक स्पॉट्स पर हाई मास्ट लाइट्स, यातायात पुलिस ने जताया आभार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा May 14, 2026
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा May 13, 2026
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH May 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?