Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राज्यपाल ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

राज्यपाल ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

Admin
Admin May 31, 2025 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20250531 WA0023

– छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य बने और निरंतर प्रगति की पथ पर आगे बढ़े-राज्यपाल श्री रमेन डेका

– जिले में चलाये जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली

– शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के क्षेत्र में करें उल्लेखनीय कार्य

– आम नागरिकों से सौजन्य भेंट कर उनकी समस्याओं को सुलझाएं

- Advertisement -
Ad image

मोहला 31 मई 2025। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले के प्रवास पर रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पहली बार जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा क्षेत्र में पहली बार राज्यपाल का आगमन हुआ। यह पहला मौका था, जब प्रदेश का राज्यपाल जिले की सीमा में पहुंचे। राज्यपाल ने यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा की। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि अधिकारीगण प्रशासनिक उत्तरदायित्व और जवाबदेही के साथ आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। जनता से संवाद करें और उसकी समस्या को सुनकर सुलझाएं। अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि वे जनता के लिए कार्य करने हेतु नियुक्त कीये गए हैं। बैठक में उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य बने और निरंतर प्रगति की पथ पर आगे बढ़े। राज्य को विकसित राज्य और अग्रणी राज्य बनाने में अधिकारीगण अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करें।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल संचयन और जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल संचयन और जल संरक्षण के लिए निजी क्षेत्र के लोगों को डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों और भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य बनाएं। उन्होंने बैठक में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाने कहा। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालय के साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों में बड़ी संख्या में पौधरोपण करें। पौधरोपण के उपरांत उचित देखभाल करें पौधों के विकसित होने के लिए कारगर उपाय करें। उन्होंने इस कार्य को चुनौती और मिशन के तौर पर करने कहा।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किसानों की आय में वृद्धि करने और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य योजना बनाने कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक और पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों द्वारा उत्पादित फसलों के विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर ही बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वाजिब कीमत पर विक्रय हेतु माहौल तैयार करने कहा। उन्होंने कहा कि किसानों का समय-समय पर मार्गदर्शन करें। जैविक और ऑर्गेनिक खेती करने के संबंध में आवश्यक सलाह और सुझाव देवें। राज्यपाल ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त हुए ग्राम पंचायत और ग्रामों में इसे स्थायित्व बनाये रखने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं। गांवों का भ्रमण कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करें।
राज्यपाल श्री डेका ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु योग शिविर का आयोजन करने कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने रेड क्रॉस समिति के अंतर्गत सदस्य संख्या बढ़ाने और रोगियों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने जिले में श्रमिकों के बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा से जोड़ने हेतु विशेष कार्य योजना निर्धारित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एनसीसी से जोड़े। एनसीसी जीवन में अनुशासन की सीख देता है। यह सफलता की ओर अग्रसर करता है। राष्ट्रीय भावना जागृत करने के साथ ही बौद्धिक विकास में मदद करता है। इससे शारीरिक दक्षता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को महान व्यक्तियों का बायोग्राफी अवश्य पढाएं। अपने स्थानीय क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान देने वाले हस्तियां के जीवन से प्रेरित कराएं और मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जिले में एक उच्च सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना करें। सेंट्रल लाइब्रेरी में विविध प्रतियोगिता परीक्षा और महान हस्तियों की पुस्तक रखें। जिसे पढ़ कर विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ने की सीख ले सकें। उन्होंने बैठक में आगे कहा कि ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं का कौशल उन्नयन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं और उनके आय में वृद्धि करने के लिए विशेष कार्ययोजना संचालित करें। उन्होंने बैठक में लखपति दीदी योजना अंतर्गत जिले की महिलाओं के द्वारा किया जा रहे प्रयासों और कार्यक्रमों की जानकारी ली उन्होंने बैठक में एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ध्यान में रखकर पब्लिक आवागमन की सुविधा अवश्य बढ़ाएं। जिससे जिले की आम नागरिकगण शासकीय कार्यालयों तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जिले में अभियान चलाने कहा। उन्होंने कहा कि नशापान समाज के लिए एक अभिशाप है। इसके अवैध व्यापार पर लगातार निगरानी रखें और कार्रवाई करें। जिले में समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगाने और मरीजों की पहचान कर उपचार की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में एंबुलेंस की सुविधा बढ़े और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाएं।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आकांक्षी जिला के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त ग्राम में स्थायित्व बना रहे, कुपोषण को जड़ से खत्म हो। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने, गुणवत्ता युक्त शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे प्रयासों पर बड़े स्तर पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने कहा।
बैठक उपरांत राज्यपाल श्री रमेन डेका ने 4 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर ग्राम पंचायत के सरपंचों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चन्द्राकर सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

*क्रमांक-05/109 प्रभाकर ——-*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250531 WA0022 विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article IMG 20250531 WA0024 कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बीईओ, रेशम धागाकरण इकाई और निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?