Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
5 Min Read

जिले मे हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

सक्ती, 30 मई 2025// छत्तीसगढ राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु एक ऐतिहासिक कदम के रूप में विकसित कृषि संकल्प अभियान् का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम मे विगत दिवस जिले के विकासखंड सक्ती, विकासखण्ड जैजैपुर और विकासखण्ड डभरा मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया । विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ जिले के विकासखंड सक्ती, विकासखण्ड जैजैपुर और विकासखण्ड डभरा में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढावा देने के साथ किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढाकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोडने की दिशा में एक विशेष पहल है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में तीन रथों को तैयार कर रवाना किया गया है, जो 15 दिवस के भीतर 78 पंचायतों तक पहुंचेंगे। प्रतिदिन किसान रथ दो-दो ग्राम पंचायतों में जाकर जिले के किसानों को विभागीय योजनाओं, नवीनतम तकनीकों एवं कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा । साथ ही यह किसान रथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य विभागों की प्रमुख योजनाओं को फलैक्स के माध्यम से एवं संकल्प अभियान के लिये तैयार आडियों को गांव में घूम-घूमकर प्रसारित एवं प्रचारित भी करेगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, कृषि विज्ञान केंद्र एवं स्थानीय किसान उत्पादक संगठन एफपीओ के कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षित कर्मी किसानों को उनकी कृषि समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्रदान करेंगे। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, उप संचालक कृषि श्री शशांक सिंदे, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, जनपद पंचायत जैजैपुर सीईओ सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी, जनपद पंचायत डभरा सीईओ श्री सी के आदिले सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न किसान, बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Contents
जिले मे हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रमुख गतिविधियां विकसित कृषि संकल्प अभियान के दृष्टिकोण

विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य

विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को पारंपरिक पद्धतियों से आगे बढाकर वैज्ञानिक, आधुनिक एवं नवाचार आधारित खेती से जोडना, कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में किसानों को सक्षम बनाना, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मृदा परीक्षण के माध्यम से उपजाऊ भूमि संरक्षण, किसानों की आमदनी में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रमुख गतिविधियां

विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रमुख गतिविधियों के तहत प्रशिक्षण कार्यशालाएं- ग्राम पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक खेती, ड्रिप सिंचाई, वर्मी कंपोस्ट, फसल विविधिकरण, मिश्रित खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि विषयों पर प्रशिक्षण, खेतों में डेमो प्लॉट प्रदर्शन- ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए गए मॉडल प्लॉट्स में किसानों को नई तकनीकों का सीधा अनुभव लेने का अवसर, डिजिटल सलाह एवं संपर्क:- मोबाइल ऐप्स और टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसानों को निरंतर तकनीकी सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरणर- मृदा परीक्षण के आधार पर जैविक खाद व उर्वरकों की सलाह एवं जागरूकता,सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं:- प्रमाणित बीज, उन्नत कृषि यंत्रों एवं जैविक उत्पादों पर अनुदान व सब्सिडी किसानों को प्रदान कि जाएगी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के दृष्टिकोण

विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का अभियान है। यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर विकसित भारतवर्ष की अवधारणा को धरातल पर साकार करेगा।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जिला पंचायत सदस्य एवं कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Next Article जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?