Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले को टीबी मुक्त बनाने संयुक्त रूप से करें सहयोग-अपर कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले को टीबी मुक्त बनाने संयुक्त रूप से करें सहयोग-अपर कलेक्टर

जिले को टीबी मुक्त बनाने संयुक्त रूप से करें सहयोग-अपर कलेक्टर

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250530 WA0032

जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारणी की अंर्तविभागीय बैठक आयोजित

Contents
जिले में 298 पंचायत टीबी मुक्तमरीजों को दी जाती है आर्थिक सहायतानिक्षय मित्र हुए सम्मानित

रायगढ़, 30 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारणी की अंर्तविभागीय बैठक ली।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में टीबी मुक्त करने की दिशा में अभियान के तहत कार्य किए जा रहे है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च जोखिम समूह एवं संदेहास्पद मरीजों को चिन्हांकित कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा मरीज के चिन्हांकन, पंचायत विभाग द्वारा संदेहास्पद व्यक्तियों की सूची स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध कराने एवं मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में लाने के लिए सहयोग की बात कही, ताकि उनका स्क्रीनिंग किया जा सके। जिस पर अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने विभागों को संयुक्त रूप से सहयोग एवं लोगों को जागरूक करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा के कार्य करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के माध्यम से जिले में संचालित उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वही टीबी पंजीकृत मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निक्षय मित्र बनाने जिले के विभिन्न उद्योगों द्वारा विकासखंड के मरीजों को फुड बास्केट प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने निक्षय निरामय अभियान के विस्तार हेतु की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच के साथ ही टीबी के उपचार एवं पोषण आहार प्रदाय हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने टीबी के बचाव के संबंध भी जानकारी दी।
बैठक में एडिशनल सीईओ श्री नीलाराम पटेल एवं श्री महेश पटेल, डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप, सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जय कुमार चौधरी, समस्त बीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सुरेश कुमार गुप्ता, डॉटस प्लस समन्वयक श्री सुनील यादव, पीपीएमसी श्री दीपक गोस्वामी, एसएसए श्री अभिषेक मिश्रा एवं विकासखण्ड में कार्यरत समस्त एसटीएस बैठक में उपस्थित रहे।

जिले में 298 पंचायत टीबी मुक्त

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दिए हुए बताया कि जिले के 07 विकासखंड के 550 ग्राम पंचायत में से 298 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हैं। जिसमें 248 ब्रॉन्ज एवं 50 सिल्वर कैटगरी के ग्राम पंचायत है। जिसमें सर्वाधिक धरमजयगढ़ के 59 एवं पुसौर के 50 ग्राम पंचायत शामिल है।

मरीजों को दी जाती है आर्थिक सहायता

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा टीबी के मरीजों को बेहतर इलाज एवं पोषण हेतु निक्षय पोषण योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें निक्षय पोषण योजना अंतर्गत 1 हजार रुपए, इसी प्रकार इलाज हेतु डीएसटीबी के मरीजों को 1 हजार रुपए एवं एमडीआर टीबी के लिए 5 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है वही मरीजों की सूचना प्रदान करने पर 500 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

- Advertisement -
Ad image

निक्षय मित्र हुए सम्मानित

अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले में बेहतर कार्य करने हेतु निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिले के विभिन्न उद्योग प्रतिनिधि शामिल रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250529 WA0031 धान नहीं, अब चना की खेती से मिल रहा मुनाफा,किसानों के लिए लाभकारी फसल चक्र परिवर्तन
Next Article IMG 20250516 WA0020 एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आरसी बुक में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?