Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान नहीं, अब चना की खेती से मिल रहा मुनाफा,किसानों के लिए लाभकारी फसल चक्र परिवर्तन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धान नहीं, अब चना की खेती से मिल रहा मुनाफा,किसानों के लिए लाभकारी फसल चक्र परिवर्तन

Admin
Admin May 29, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर 29 मई 2025/किसान अब परंपरागत धान की खेती के बजाय चना, मूंग और सरसों जैसी दलहन-तिलहन फसलों की खेती को अपनाने लगे हैं। धमतरी जिले के किसानों ने इस बार गर्मी के मौसम में फसल विविधिकरण की जो नई राह अपनाई है, इसका फायदा उन्हें सीधे तौर पर मिल रहा है। कम लागत, कम पानी में अधिक मुनाफा।

भूजल स्तर लगातार गिरने के कारण जिला प्रशासन ने किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। गांव-गांव में जल संरक्षण के लिए जल-जगार महोत्सव और फसल चक्र परिवर्तन शिविर आयोजित किए गए। इन प्रयासों का असर यह हुआ कि किसानों ने इस बार धान की जगह चने की खेती की, जो कम पानी में अच्छी पैदावार देती है।

किसानों को उनकी मेहनत का फल भी मिल रहा है। सरकार द्वारा पहली बार चना की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। 1 मार्च से 31 मई तक 5650 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना खरीदी हो रही है। धमतरी जिले में 8 समितियों के माध्यम से 2144 किसानों ने अब तक 19 हजार 850 क्विंटल चना बेचा है, जिसकी कुल राशि 11 करोड़ 21 लाख 53 हजार रूपए है। भुगतान भी सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है।

अमलडीह के किसान भुनेश्वर साहू बताते हैं कि धान की तुलना में चना की खेती से पानी भी बचा और मुनाफा भी मिला। पैसा भी समय पर मिल गया है। वहीं किसान घुरसिंह साहू ने कहा, मुझे 56 हजार रुपये से ज्यादा की राशि सीधे खाते में मिली है। पहली बार शासन ने चना खरीदी की है, जिससे हम किसानों को बहुत लाभ हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि फसल चक्र परिवर्तन से भूजल स्तर को बचाने और भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल रही है। धान की जगह चना, मूंग, सरसों जैसी फसलें लगाने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही इन्हें समर्थन मूल्य पर खरीदी और अन्य सरकारी सहायता भी दी जा रही है। धमतरी में किसानों का यह बदलाव अब एक सफलता की कहानी बन चुकी है। इससे यह साबित होता है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और किसानों की मेहनत एक साथ मिल जाएं, तो खेती को फायदे का सौदा बनाया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin May 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सुशासन तिहार: समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि
Next Article जिले को टीबी मुक्त बनाने संयुक्त रूप से करें सहयोग-अपर कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?