Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सिंचाई के संसाधन बन जाने से बदल रही है वनवासी श्रमिक परिवार की जिंदगी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सिंचाई के संसाधन बन जाने से बदल रही है वनवासी श्रमिक परिवार की जिंदगी

सिंचाई के संसाधन बन जाने से बदल रही है वनवासी श्रमिक परिवार की जिंदगी

Admin
Admin May 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250523 WA0031

एमसीबी/23 मई 2025/ मेहनत करने वाले हाथों को एक छोटी सी मदद ही उसके जीवन की दशा और दिशा को बदलने में सक्षम हो जाती है। वनों के किनारे रहने वाले आदिवासी परिवार जिन्हें सरकार ने वनों में रहने के लिए वन अधिकार पत्र दिए हैं, उनके लिए मनरेगा की छोटी-छोटी मदद ने परिवर्तन लाना प्रारंभ कर दिया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत है बरदर जहां आदिवासी परिवार रहता है। अपने उबड़-खाबड़ जमीन में किसी तरह कड़ी मेहनत से खेतों को तैयार करने वाले श्रमिक धन सिंह और उनकी पत्नी सुघरी अनूसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन में मनरेगा से बने एक जल संसाधन ने नई उमंग जगा दी है। पहले केवल महात्मा गांधी नरेगा के अकुशल श्रम में जीवन यापन करने वाले इस परिवार के पास अब अपने ही खेतों में भरपूर काम है और उनकी आर्थिक समस्या भी निराकृत हो चली है। मेहनतकश आदिवासी परिवार की सफलता की कहानी अब औरों के लिए प्रेरणा बन रही है। ग्राम पंचायत बरदर में रहने वाले धन सिंह और उनकी पत्नी सुघरी महात्मा गांधी नरेगा के पंजीकृत परिवार में शामिल अकुशल श्रमिक हैं। इनके वनभूमि पर लंबे समय से रहवास को महत्व देते हुए राज्य शासन से इन्हें कुछ साल पहले वनाधिकार पत्र जारी हुआ। महात्मा गांधी मनरेगा से जुड़े इस परिवार के पास कुछ एकड़ जमीन थी जो वन भूमि होने के कारण असमतल और सिंचाई विहीन थी। लंबे समय से खेत में मेहनत करते हुए इस परिवार ने अपनी भूमि को खेती लायक तो बना लिया था लेकिन केवल बारिश पर आश्रित होने के कारण इन्हें उस भूमि की जोत का कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा था। ऐसे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बने एक कुंए ने उनके खेती को मजबूत कर दिया है। ग्राम पंचायत से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर धन सिंह की पत्नी श्रीमती सुघरी के नाम पर एक व्यक्तिगत कूप निर्माण कार्य गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुआ। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाते हुए दो लाख इक्यावन हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। तय समय सीमा में तकनीकी सहायक राहुल के देखरेख में यह कार्य पूरा हुआ। कार्य पूरा होने के बाद से ही इस आदिवासी परिवार के जीवन में बदलाव का दौर आरंभ हो गया है। पहले केवल अकुशल मजदूरी पर आश्रित यह परिवार अपने खेतों में तीन फसल ले रहा है। अब इनके खेतों में गर्मी की धान और उड़द जैसे दलहन की फसल लहलहा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250330 WA0006 मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना
Next Article IMG 20250523 WA0032 इनामी घोषणा – आरोपी की जानकारी देने पर 30,000/- (तीस हजार रूपये) का इनाम।

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 6, 2026
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 6, 2026
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized May 6, 2026
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH May 6, 2026
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया May 6, 2026

Popular Post

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?