Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: “सच की कीमत: रतनपुर में पत्रकार को नोटिस, सुशासन या शक्ति प्रदर्शन?”
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

“सच की कीमत: रतनपुर में पत्रकार को नोटिस, सुशासन या शक्ति प्रदर्शन?”

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 20, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

“नोटिस बनाम न्यूज”: रतनपुर में पत्रकार और ASI आमने-सामने, मामला पहुँचा कप्तान दरबार की दहलीज पर

Contents
खबर क्या थी?सवालों के घेरे में साहब की “भावनाएं”अब कप्तान दरबार में होगी पेशीबड़ा सवाल – खबर से हकीकत उजागर या ताकत पर चोट?

बिलासपुर।बिलासपुर के रतनपुर में एक स्थानीय पत्रकार को पुलिस अधिकारी द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस ने जिले में सुशासन से अधिक “सत्ता बनाम सच” की बहस को जन्म दे दिया है। मामला सामने आया है पुलिस विभाग के एएसआई नरेश गर्ग और एक पत्रकार के बीच, जिसमें पत्रकार द्वारा एक खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अधिकारी ने नोटिस भेजते हुए पत्रकारिता की डिग्री और खबर के सबूत मांगे हैं।

खबर क्या थी?

पत्रकार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि स्थानीय थाना क्षेत्र में कुछ शराब माफिया पकड़े गए थे, लेकिन कथित तौर पर बीस हजार रुपये के लेन-देन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आश्चर्यजनक रूप से वही आरोपी दो दिन बाद फिर से पकड़े गए। इस पर खबर प्रकाशित हुई, और उसी के जवाब में पत्रकार को एएसआई गर्ग की ओर से एक पंजीकृत कानूनी नोटिस थमा दिया गया।

सवालों के घेरे में साहब की “भावनाएं”

नोटिस में कहा गया है कि प्रकाशित खबर से अधिकारी को “मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षति” पहुँची है। साथ ही पत्रकार से 7 दिनों के भीतर जवाब देने, सबूत पेश करने और अपनी शैक्षणिक व पेशेवर योग्यताओं का विवरण मांगा गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस पर पत्रकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है, “मैंने कोई कहानी नहीं लिखी, तथ्य लिखे हैं। मेरे पास दस्तावेज़, बयान और सबूत हैं — और अब यह सब पुलिस कप्तान के सामने रखा जाएगा।”

अब कप्तान दरबार में होगी पेशी

मामला अब जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाया जाने वाला है। पत्रकार का कहना है कि वे अपने पक्ष को तथ्यों सहित रखेंगे और यह सिद्ध करेंगे कि रिपोर्ट में कुछ भी मनगढंत नहीं था।

बड़ा सवाल – खबर से हकीकत उजागर या ताकत पर चोट?

रतनपुर की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही सवाल गूंज रहा है —
“अगर खबर झूठी थी तो खंडन क्यों नहीं? और अगर सच्ची थी तो हंगामा क्यों?”
साथ ही यह चिंता भी जाहिर की जा रही है कि क्या अब पत्रकारों को कलम से नहीं, डिग्री से अपनी साख साबित करनी होगी?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
Next Article गांव-गांव सुशासन की दस्तक: अछोटी पहुंचे मुख्यमंत्री, महतारी सदन और अटल आवास का निरीक्षण व लोकार्पण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH September 22, 2026
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026

Popular Post

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?