Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल लगाने किसानों को करें प्रेरित-कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250514 WA0048
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़
IMG 20250514 WA0046
मनरेगा के कार्यों में नियोजित श्रमिक संख्या बढ़ाएं:सीईओ जिला पंचायत
छत्तीसगढ़
IMG 20250514 WA0045
अवैध शराब बिक्री पर चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 14 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized
IMG 20250514 WA0044
12 वी क्लास में संस्कार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़
IMG 20250514 WA0042
सक्ती जिले के मसनियाकला में समाधान शिविर का किया गया आयोजन
छत्तीसगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल लगाने किसानों को करें प्रेरित-कलेक्टर

धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल लगाने किसानों को करें प्रेरित-कलेक्टर

Bhavyachhattisgarh
Last updated: 2025/04/24 at 8:39 PM
Bhavyachhattisgarh April 24, 2025 छत्तीसगढ़
Share
4 Min Read
IMG 20250424 WA0036

मोहला 24 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग और संबंधित विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विकास विभाग और मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए आगामी खरीब फसल की तैयारी के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देशित की। जिले के ऐसे किसान जो धान के बदले अन्य फसल मक्का, उड़द, मुंगफली, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी, जैसे फसलों की बुआई करना चाहते हैं, ऐसे किसानों को लक्ष्य अनुरूप बीज उपलब्ध कराने कहा है। इस दौरान कलस्टरवार निर्धारित किसानों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को लक्ष्य तय कर किसानों की आय में वृद्धि करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अधिक मुनाफा देने वाले और कम समय में तैयार होने वाले फसल उत्पादन के लिए जिले के किसानों को प्रेरित करने कहा गया है। इसके साथ ही मिलेट फसलों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। कृषि मेला में एस एच जी समूह की महिलाएं को बुलाकर धान के बदले अन्य फसल के लिए जागरूक करने कहा गया है। कलेक्टर ने बीज निगम एवं जिले में बीज संरक्षण करने वाले किसानों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने बैठक में किसानों को मिलने वाले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में सक्रिय और असक्रिय केसीसी की स्थिति की जानकारी ली तथा असक्रिय केसीसी को पुन:सक्रिय करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसे किसान जो अभी तक केसीसी का लाभ नहीं ले सके हैं, उन्हें जागरूक करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने ऋण प्रकरणों की भी समीक्षा की। विभागों में संचालित योजना अंतर्गत ऋण प्रकरणों की निरस्त होने के कारणों की समीक्षा की गई साथ ही संबंधित विभाग से समन्वय कर निरस्त हुए ऋण प्रकरणों का गहराई से परीक्षण कर पुन: बैंकों को भेजें जाने निर्देश दिए।
आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज के भंडारण, उठाव एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पर्याप्त खाद समय पर उपलब्ध हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही वितरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने पशु विकास विभाग की समीक्षा करते हुए पशु सखी योजनाओं के तहत तीनों विकासखण्डों में क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए। इच्छुक पशु सखी की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया हैं। भारत पशुधन ऐप में डेटा एंट्री की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही मोबाइल वेटरनरी यूनिट के कॉल सेंटर को सशक्त करने, मिल्क क्लस्टर बनाने, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं के तहत निरस्त ऋण प्रकरणों के परीक्षण सहित दुधारू पशुओं की अद्यतन जानकारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने मछली पालन विभाग की समीक्षा करते हुए मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के स्वीकृत कार्यों के लिए जिले में उपयुक्त भूमि चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मछली पालन के लिए आच्छादित गांवों की जानकारी ली और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने निर्देश किया कि सभी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो और इसका लाभ जिले के किसानों और स्थानीय लोगों तक पहुंचे। उन्होंने समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करने और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चन्द्राकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*क्रमांक04/48 प्रभाकर——-*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250424 WA0034 कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली संयुक्त विभाग के साथ बैठक
Next Article IMG 20250424 WA0037 नेशनल लोक अदालत का 10 मई को होगा आयोजन, सफल बनाने हुआ बैठक का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250514 WA0048
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
IMG 20250514 WA0046
मनरेगा के कार्यों में नियोजित श्रमिक संख्या बढ़ाएं:सीईओ जिला पंचायत
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
IMG 20250514 WA0045
अवैध शराब बिक्री पर चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 14 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized May 14, 2025
IMG 20250514 WA0044
12 वी क्लास में संस्कार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
IMG 20250514 WA0042
सक्ती जिले के मसनियाकला में समाधान शिविर का किया गया आयोजन
छत्तीसगढ़ May 14, 2025

Popular Post

IMG 20250514 WA0048
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
छत्तीसगढ़
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
छत्तीसगढ़
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
छत्तीसगढ़
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?