मुंगेली।जिले में खनिज विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2025 को अवैध रूप से रेत और मुरुम का परिवहन कर रहे 8 वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई, जिसमें खनिज विभाग की टीम द्वारा सख्त निगरानी की गई।
सरगांव थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए:
- CG28 J 0435 – चालक: राघवेंद्र राजपूत
- CG28 E 3654 – चालक: रमेश साहू
- महिंद्रा सोल्ड – चालक: रवि कौशल
- स्वराज सोल्ड – चालक: दादू लाल साहू
पथरिया थाना क्षेत्र में रेत और मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे 4 हाइवा जब्त किए गए:
- CG04 MS 6680 (मुरुम) – चालक: कृष्णा गेंडेले
- CG25 P 2817 (मुरुम) – चालक: हरिकृष्ण बैसदेव
- CG25 G 6409 (मुरुम) – चालक: सूरज ध्रुवलहरे
- CG28 S 7809 (रेत) – चालक: चेतन लहरे
खनिज विभाग की यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।