Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार-2025 की हुई शुरूआत, पहले चरण में 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन तिहार-2025 की हुई शुरूआत, पहले चरण में 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

जनसामान्य ने समाधान पेटी में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डाले, कहां शासन की यह एक अच्छी पहल

ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय कार्यालयों में प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक समाधान पेटी में जमा किए जा सकेंगे आवेदन

पोर्टल https://sushasantihar.cg.nic.in/ पर जाकर अथवा क्यू आर कोड स्कैन कर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प है उपलब्ध

- Advertisement -
Ad image

सुशासन तिहार-2025, पारदर्शिता, संवाद और समाधान की नई पहल

रायगढ़, 8 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज से ‘सुशासन तिहार-2025’ की शुरूआत हो गई है। यह कार्यक्रम जन समस्याओं के जल्द समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता को मिले। इसलिए जिले के सभी निकायों और पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में आम जनता से आवेदन प्राप्त करने हेतु विभिन्न स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑफलाइन तरीके से 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकें। ऑनलाइन आवेदन https://sushasantihar.cg.nic.in/ पोर्टल पर जाकर किया जा सकेगा। सीएससी/चॉइस सेंटर और लोक सेवा केंद्रों से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
*नगर निगम में संतरा बाई ने किया आवेदन*
सुशासन तिहार के प्रथम दिन आज वार्ड क्रमांक 42 की श्रीमती संतरा बाई ने पीएम आवास के लिए अपना आवेदन समाधान पेटी में डाली। उन्होंने बताया कि वे अपने नाती के साथ अन्य काम की वजह से नगर निगम आयी थी। तो पता चला कि यहां सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इस अवसर का लाभ लेते हुए उन्होंने पीएम आवास निर्माण के लिए आवेदन किया। इसी तरह अन्य लोग भी यहां अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में डाले। ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में भी जनसामान्य ने अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर समाधान पेटी में डाला।
*द्वितीय चरण में होगा आवेदनों का निराकरण*
द्वितीय चरण में 09 अप्रैल से 04 मई तक आवेदनों को निराकृत किया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा और संबंधित जिला/जनपद/नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजा जाएगा। संबंधित विभाग/अधिकारी लगभग एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जाएगा। इन आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।
*05 से 31 मई तक होगा समाधान शिविरों का आयोजन*
05 मई से 31 मई 2025 के दौरान प्रत्येक 08 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार समाधान शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिला स्तर से भी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की तत्काल करें एन्ट्री-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article क्राइम मीटिंग: सुशासन तिहार-2025 को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?