Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की तत्काल करें एन्ट्री-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की तत्काल करें एन्ट्री-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की तत्काल करें एन्ट्री-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20250408 WA0025

अप्रेंटिसशीप योजना के तहत जिले के उद्योगों एवं संस्थानों का पोर्टल में अधिक से अधिक पंजीयन के दिए निर्देश

औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के लिए स्वास्थ्य कैम्प लगाने के दिए गए निर्देश

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 8 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने आज 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे सुशासन तिहार-2025 के प्रथम चरण के तहत जन सामान्य से आवेदन लेने की प्रक्रिया की तैयारियों की विकासखंडवार जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय निकाय में समाधान पेटी लगाने के साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त कर दी गई है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आज प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार मार्किंग कर एंट्री करने के साथ ही आवेदनों का प्राथमिकता के गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर श्री गोयल ने जिला रोजगार अधिकारी को अप्रेंटिसशीप योजना के तहत जिले के उद्योगों एवं संस्थानों का दायरा बढ़ाते हुए पोर्टल में अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं का इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने हायर एजुकेशन लोन के संबंध में जानकारी लेते हुए इसके वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी तरह डाक विभाग के लिए पोस्टल अप्रेंटिस की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने लीड कॉलेज को निर्देशित किया कि जिले के अन्य कॉलेजों को इसकी जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से आवेदन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन के स्थानीय संचालन हेतु घरघोड़ा आईटीआई एवं लाईवलीहुड कालेज रायगढ़ में वाटर डिस्ट्रीब्यूटर ऑपरेटर का टे्रनिंग प्रारंभ किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के साथ जल जीवन मिशन का बेहतर तरीके से संचालन हो सके।
इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों के लिए स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दिए, ताकि उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर योग एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाया जा सके। उन्होंने पर्यावरण एवं माइनिंग विभाग के द्वारा की गई साप्ताहिक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने उद्योगों में हुए दुर्घटनाओं के मद्देनजर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्योगों में आवश्यक सुरक्षात्मक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से उद्योगों का निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला सांख्यिकी अधिकारी को आय, जाति, निवास, मृत्यु जैसे दस्तावेज के सैचुरेशन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उप आयुक्त सहकारिता को समिति के दायरे बढ़ाने के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने ई-ऑफिस क्रियान्वयन की तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के निर्देेश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने बंद पड़े नलकूप की जानकारी लेते हुए इन्हें वाटर कंजर्वेशन के रूप में डेवलप करने तथा रैन वाटर हार्वेस्टिंग के बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग से अपार आईडी बनाने में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ सुश्री स्टायलो मण्डावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*जल जीवन मिशन के टंकी निर्माण में लाए प्रगति, लापरवाही बरतने वालों पर करें कार्रवाई*
कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार निर्माण की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उन्होंने कार्य बंद वाले स्थानों में अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन स्थानों में सोर्स खनन के कार्य शेष है उसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि टंकी निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्ययोजना की जानकारी ली।
*दिव्यांगजन का शत-प्रतिशत बने यूडीआई डी कार्ड*
कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगजन आकलन शिविर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिविर में जितने भी दिव्यांगजन पहुंच रहे है सभी का यूडीआईडी कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पेंशन एवं आधार सीडिंग के कार्य की अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने आयुष्मान एवं वय वंदन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रगति बेहतर है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250408 WA0023 आम जनता के प्रत्येक आवेदन पर रहेगी साय सरकार की नजर
Next Article IMG 20250408 WA0026 सुशासन तिहार-2025 की हुई शुरूआत, पहले चरण में 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti June 9, 2026
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया June 8, 2026
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला June 8, 2026
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti June 6, 2026
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया June 6, 2026

Popular Post

IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?