Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गौ तस्करी पर उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर , वनांचल क्षेत्र में बेखौफ जारी गौ तस्करी का अवैध कारोबार। प्रशासन की नाकामी और सरकार की साख पर बड़ा सवाल?…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260813 WA0024
“समझौता कर लो, नहीं तो जो करना है कर लो…”—मृतक के पिता का दावा; खरसिया अस्पताल मौत मामले में बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » गौ तस्करी पर उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर , वनांचल क्षेत्र में बेखौफ जारी गौ तस्करी का अवैध कारोबार। प्रशासन की नाकामी और सरकार की साख पर बड़ा सवाल?…

गौ तस्करी पर उपमुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर , वनांचल क्षेत्र में बेखौफ जारी गौ तस्करी का अवैध कारोबार। प्रशासन की नाकामी और सरकार की साख पर बड़ा सवाल?…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 3, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250403 WA0036

रायगढ़ | उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सख्त निर्देशों और कड़े कानूनों के बावजूद जिले सुदूर वनांचल क्षेत्रो में गौ तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सरकार ने तस्करों पर नकेल कसने के लिए सात साल तक की सजा और पचास हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है तथा जिन रास्तों से गौ तस्करी होगी उन सभी थाना प्रभारी पर भी कड़ी कार्यवाही होगी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुलिस की निष्क्रियता और प्रशासन की अनदेखी से गौ तस्करी का अवैध कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

मवेशी तस्करी के मुख्य केंद्र और सेफ कॉरिडोर…

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र जैसे- लैलूंगा, धरमजयगढ़, छाल, हाटी, कापू में हर हफ्ते हजारों मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। लैलूंगा क्षेत्र के हांड़ीपानी, तोलमा, आमापाली, झगरपुर, गमेकेला, बरदरहा, ढोरोबीजा, टांगरजोर, टोंघोपारा सहित सीमावर्ती इलाके अंतरराज्यीय गौ तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके हैं। गौ तस्करों द्वारा कई गुप्त रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें आमापाली, पोटीया, बगडाही, कड़ेना, मालपानी, करहिकछार, सहसपुर, कटाईपाली, बरदरहा, टोंघोपारा और तोलमा कि सड़को से होकर गुजरते है हैं। सूत्रों के मुताबिक, हर सोमवार और गुरुवार को लगने वाले बाजारों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मवेशियों को ओडिशा और झारखंड की ओर पैदल हांककर ले जाया जाता है।

जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध….

- Advertisement -
Ad image

स्थानीय प्रशासन को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस तस्करों को खुला संरक्षण दे रही है। जिन थाना प्रभारियों को पहले से सूचना दी जाती है, वे कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंद लेते हैं। कुछ पुलिस अधिकारी तो तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन चुके हैं और मुनाफा कमा रहे हैं।

अमानवीयता की हदें पार….

तस्करों द्वारा मवेशियों के साथ की जा रही क्रूरता की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। ये निर्दोष जानवर भूखे-प्यासे तस्करी के लिए हांके जाते हैं। मजदूरी पर हायर किए गए दिहाड़ी मजदूर 500 से 1000 रुपये लेकर इन्हें बेरहमी से पीटते हैं और दम तोड़ने तक हांकते रहते हैं। पशु क्रूरता अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

प्रशासन की नाकामी और सरकार की साख पर बड़ा सवाल…

राज्य सरकार ने गौ तस्करी रोकने के लिए कठोर कानून बनाए हैं। पकड़े गए वाहनों को राजसात करने, वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने और पुलिस की मिलीभगत पाए जाने पर सख्त एक्शन लेने का दावा किया गया था। हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर विशेष निगरानी की बात कही गई थी। लेकिन यह सब सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया। जब हमारी टीम ने इस मामले की गहरी पड़ताल की, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह तस्करी सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है। जब प्रशासन को तस्करों के ठिकानों और उनके रूट्स की पूरी जानकारी है, तो कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या सरकार के सख्त आदेशों की कोई अहमियत नहीं रह गई?

बहरहाल अब सबकी निगाहें सरकार और उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या वे इस संगठित तस्करी के जाल को तोड़ पाएंगे, या फिर यह अपराधियों के लिए सेफ कॉरिडोर बना रहेगा? जनता जवाब मांग रही है, और अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला सरकार की साख पर भी बड़ा सवाल बन सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250403 WA0026 नायब तहसीलदार की गुंडागर्दी ! सरपंच पति को दी गालियां, पद से हटाने और जेल भेजने की भी धमकी!…
Next Article IMG 20250403 WA0038 सरकारी स्कूल में बहुमुखी प्रतिभा के बच्चे, 5 बच्चे एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH August 13, 2026
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 13, 2026
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026
IMG 20260813 WA0024
“समझौता कर लो, नहीं तो जो करना है कर लो…”—मृतक के पिता का दावा; खरसिया अस्पताल मौत मामले में बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?