Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: श्रमजीवी पत्रकार संघ व श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के तत्वाधान में बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » श्रमजीवी पत्रकार संघ व श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के तत्वाधान में बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न

श्रमजीवी पत्रकार संघ व श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के तत्वाधान में बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 3, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250403 WA0021

श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारिता के साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी – गोल्डी नायक

बरमकेला न्यूज़/ बरमकेला ब्लॉक के धूमाभाठा में श्रमजीवी पत्रकार संघ और श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह शिविर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक के मार्गदर्शन में बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष कबीर दास मानिकपुरी व पत्रकार साथियों ने गरिमामयी माहौल में आयोजित किया। जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, यशवंत ठाकुर संभाग सचिव, मोहन नायक जिला उपाध्यक्ष, गोपेश द्विवेदी सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, भरत अग्रवाल संरक्षक, केज़ार अली जिला कोषाध्यक्ष, राजू नायक के सानिध्य मिला।

शिविर का शुभारंभ विधिवत छग महतारी एवं सरस्वती माता की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर पूजा – अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश नायक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, मोहन नायक वरिष्ठ पत्रकार, मनोहर नायक अध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला प्रतिनिधि, तिलक नायक सरपंच संघ अध्यक्ष बरमकेला, राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत, उपाध्यक्ष गणेशी चौहान जनपद पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार भट्ट सरपंच और रामकुमार पटेल उपसरपंच उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सरस्वती माता, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के संचालक किशोर कुमार पटेल स्कूल के बच्चों ने सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिवादन किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रुपेश पटेल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. राकेश शर्मा (एमडी मेडिसिन) एवं श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल के चिकित्सक स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। दोनों डॉक्टरों ने सैकड़ों ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण इलाकों के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। ऐसे कई लोग हैं जो आर्थिक तंगी के कारण शहरों में इलाज करवाने नहीं जा सकते। इस तरह के शिविर से उन्हें अपने ही गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार का अवसर मिलता है।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निरंतर मार्गदर्शन में जिले भर में पत्रकारिता के साथ समाज सेवा के कार्य भी पत्रकार साथी कर रहे हैं। जिससे यह समाज को संदेश देना है कि पत्रकार जगत जनहित के लेख के साथ जनहित में समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी है इसके पूर्व सारंगढ़ में गोपेश द्विवेदी कनकबीरा में जिला महासचिव रामकुमार थूरिया और बरमकेला में कबीर दास ने इस तरह का आयोजन किया है बहुत जल्द वनांचल क्षेत्र डोंगरीपाली और बिलाईगढ़ विधान सभा में भी जनहित के कार्य आयोजित होंगे। बरमकेला ब्लाक के सभी पत्रकार साथी बधाई के पात्र हैं सभी अतिथियों, चिकित्सा स्टाफ राधा कृष्ण हॉस्पिटल, संघ के पदाधिकारी पत्रकार साथी ग्रामीण जन मितानीन और सभी सहयोगियों का विशेष आभार है। आयोजन समिति ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक ने कहा कि यह पहल ग्रामीण इलाकों के लिए अत्यंत सराहनीय है आमतौर पर मरीजों को शहरों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता है, लेकिन इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।

शिविर में डॉ. रुपेश पटेल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. राकेश शर्मा (एमडी मेडिसिन) ने सैकड़ों मरीजों का इलाज किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और इस तरह के सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की गई। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कबीर दास ने सभी आगंतुक जनों का आभार व्यक्त किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article download 19 कोरिया जिले में आया है बर्ड फ्लू का मामला, जिले के पोल्ट्री व्यवसायियों को सतर्कता बरतने की दी गई सलाह
Next Article 02 गौ माता के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 9, 2026
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया February 9, 2026
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया February 7, 2026
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH February 7, 2026
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर February 7, 2026

Popular Post

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?