धरमजयगढ़।धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के गेरसा धान मंडी में कंप्यूटर ऑपरेटर दया साहू की हत्या से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है और हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायगढ़ रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।
मंडी डाटा ऑपरेटर की हत्या से सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
