Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना: 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना: 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 27, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली, 27 मार्च 2025// मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया। विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना के तहत 35-35 हजार रुपये के चेक एवं उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्रीमती मेनका प्रधान, श्री जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अमला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – उप मुख्यमंत्री*

डिप्टी सीएम श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। हमारी सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और ईलाज दो ऐसे बड़े खर्च होते हैं, जिनका बोझ अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क ईलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।

*विधायक श्री मोहले ने योजनाओं का अधिक लाभ उठाने की अपील की*

- Advertisement -
Ad image

विधायक श्री मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये का चेक और 15 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री श्री साय की सभी योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर वर-वधु के परिवारजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया,

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आत्म समर्पित नक्सली एवं पीड़ित परिवार स्वयं करा सकते है पीएम आवास का पंजीयन
Next Article मौत के सौदागर ! मुक्तांजलि एंबुलेंस में करोड़ों का खेल, शवों पर चल रही लूट की मंडी…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?