Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एमआईसी की दूसरी बैठक में 710 करोड़ रुपए से ज्यादा विकास के कार्यों को दी गई स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

एमआईसी की दूसरी बैठक में 710 करोड़ रुपए से ज्यादा विकास के कार्यों को दी गई स्वीकृति

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 26, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

0 टैक्स पर नहीं होगी बढ़ोतरी
0 कहीं पर भी मुर्गा, मटन, मछली बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की दूसरी बैठक हुई। इसमें शहर विकास के 710 करोड रुपए से ज्यादा के कार्यों को सौर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसी तरह आने वाले वित्तीय वर्ष में निगम के अंतर्गत निवासियों को सुविधा देते हुए किसी भी तरह के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय महापौर सहित एमआईसी के सदस्यों ने ली।
बैठक दोपहर 12:00 से शुरू हुई। सबसे पहले नगर पालिका निगम रायगढ़ के अर्थ वर्ष 2025 26 के लिए तैयार बजट को स्वीकृत करते हुए परिषद में रखने की मंजूरी दी गई। इसके बाद दूसरे एजेंट पर सर्वसम्मति से संपत्ति कर को विगत वर्षों की भांति यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद आवारा कुत्तों का बधियाकारण संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों ने आवारा कुत्तों से आमजन को परेशानी एवं काटने से रेबीज फैलने पर की बात कही गई। इसके उपरांत सभी 48 वार्ड के आवारा कुत्तों बधियाकारण करने एवं एंटी रेबीज टीकाकरण करने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह सोनूमुंडा बस्ती से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग तक बीटी सड़क निर्माण कार्य को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। शहर के सभी 48 वार्डों में सफाई कार्य की समीक्षा पूर्व में की गई थी। इसमें हाथ ठेला, ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी बाबकट मशीन, ट्रैक्टर ऑपरेटिंग मशीन, रिक्शा आदि सामग्री खरीददारी करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह लोककर्म विभाग, सामान्य प्रशासन एवं पर परिसंपत्ति रखरखाव के लिए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए स्वीकृति दी। एजेंडा क्रमांक सात में विस्तार से सिटी डेवलपमेंट प्लांट को रखा गया था। इसमें विभिन्न स्थानों मुख्य मार्गो के सड़क चौड़ीकरण, कैनाल सड़क निर्माण, नए सड़क निर्माण, अंडरपास, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, सोलर सिस्टम, ट्रांसफार्मर, अंडरग्राउंड केबलिंग, ट्यूबलर पोल न्यू रोड, तालाबों के सौंदर्यकरण एवं सवारने, मल्टी पर्पस इनडोर स्पोर्ट कंपलेक्स, रीडिवेलपमेंट का सब्जी मार्केट, दुकान, कैफेटेरिया, रीडेवलपमेंट केवड़ाबाड़ी सब्जी मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर में आवश्यकता अनुसार कार्य, सिटी बस डिपो का निर्माण, रिनोवेशन कार्य, पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए कार्य, होलसेल मार्केट का निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण सहित 96 कार्यों के लिए 710 करोड़ से ज्यादा के कार्यों को सर्वसम्मति स्वीकृति दी गई। रामलीला मैदान में पब्लिक सीटिंग एरिया में शेड निर्माण कार्य की पुष्टि की गई। इसी तरह सराईभद्दर तालाब सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य को स्वीकृत किया गया। एजेंडा से संबंधित एम आई सी सदस्यों के द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर उपायुक्त श्री सुतीक्ष्ण यादव एवं कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया ने दिए। बैठक में एम आई के सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री अशोक कुमार यादव, श्री मुक्तिनाथ प्रसाद, श्रीमती त्रिवेदी डहरे, श्री अमित शर्मा, श्री आनंद भगत सहित निगम के सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कहीं पर भी नॉनवेज बिक्री करने पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक के दौरान शहर के चिन्हांकित मुर्गा मटन मछली एवं अन्य नॉनवेज के लिए निर्धारित स्थलों की जानकारी ली गई। इस दौरान चिन्हांकित स्थलों के अलावा शहर के विभिन्न जगह पर नॉनवेज बेचने की बातें सामने आई, जिस पर महापौर श्री चौहान ने निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं अधिकारियों को मुनादी कराकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विशेष सम्मेलन की बैठक 1 अप्रैल को
निगम की विशेष सम्मेलन बैठक 1 अप्रैल 2025 दिनांक मंगलवार की सुबह 11 बजे से निगम सभाकक्ष में आयोजित होगी। विशेष सम्मेलन में नगर निगम अंतर्गत आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बजट सहित अन्य एजेंडा पर चर्चा की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी सोसायटी के कार्यों के बेहतर संपादन के लिए ई संपादन पोर्टल का किया शुभारंभ
Next Article जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?