सक्ति। जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और जांच में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सक्ति पुलिस ने व्यापारियों से अपने सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, अपराध अनुसंधान के दौरान यह सामने आया है कि कई प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे या तो बंद रहते हैं या तकनीकी खामियों के कारण फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाता। इससे जांच प्रक्रिया में बाधा आती है और सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।
पुलिस ने व्यापारियों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है:
✅ कैमरे चालू स्थिति में रखें और सही दिशा में लगे हों।
✅ रिकॉर्डिंग फ़ंक्शन सक्रिय रखें और बैकअप स्टोरेज की जांच करें।
✅ बिजली कटौती के दौरान रिकॉर्डिंग जारी रखने के लिए यूपीएस/इन्वर्टर का प्रबंध करें।
✅ कैमरों का बिजली कनेक्शन बंद न करें ताकि निरंतर रिकॉर्डिंग हो।
✅ कैमरा लेंस साफ रखें ताकि फुटेज स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो।
✅ कम रोशनी में भी रिकॉर्डिंग गुणवत्ता की जांच करें।
✅ डेटा को कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखें।
सक्ति पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें और किसी भी तकनीकी समस्या के लिए विशेषज्ञों की सहायता लें।

