Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 25, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मात्र 5 रुपए में श्रमिकों को मिलेगा भरपेट भोजन
बिलासपुर, 25 मार्च 2025/ बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल शनिचरी चांटीडीह इलाके के पुराने मंडी परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विधायक ने शुभारंभ करते हुए श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 मजदूरों को लाभान्वित करने की योजना है। गौरतलब है कि ये शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। इसके पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में पूर्व से संचालित है। कुल मिलाकर तीनों अन्न केंद्रों से लगभग 1800 श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मुहैया हो रहा है।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने फीता काटकर श्रम अन्न केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि चांटीडीह के मजदूरों ने तीन माह पहले श्रमिक भोजन केंद्र की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर अल्पावधि में यह केंद्र शुरू हो पाया। उन्होंने इलाके के श्रमिकों को बधाई दी और बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आकस्मिक रूप से पहुंचकर केंद्र में मजदूरों के साथ भोजन करूंगा। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बनाए रखने के निर्देश संचालक को दिए। समारोह को महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा मिला।
श्रम विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने योजना की पृष्ठभूमि बताई। कहा कि श्रमिक काम की तलाश में सवेरे से ही चावड़ी में बैठ जाते है। बिना खाए पिए वे इंतजार करते रहते हैं। कई बार बिना कुछ खाए काम में चले जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसे देखते हुए विष्णुदेव की सरकार ने योजना लाई। अब वे मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन कर काम में जा सकते हैं। टिफिन में भोजन पैक करवा कर भी ले सकते हैं । किसी भी हालत में उन्हें भूखे नहीं रहना है। सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक भोजन केंद्र खुला रहता है। श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने विभागीय योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराया। सहायक श्रम पदाधिकारी आरके तम्हाने ने अंत में आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी,रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रमिक तथा शहरवासी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article साहू समाज के स्वाभिमान और सांस्कृतिक धरोहर को मिला नया आयाम: 1009वीं जयंती पर माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट
Next Article भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?