Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: टीबी के मरीज से परहेज नहीं, सही पोषण देकर टीबी से बाहर लाने का करना होगा प्रयास-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » टीबी के मरीज से परहेज नहीं, सही पोषण देकर टीबी से बाहर लाने का करना होगा प्रयास-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

टीबी के मरीज से परहेज नहीं, सही पोषण देकर टीबी से बाहर लाने का करना होगा प्रयास-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 24, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20250324 WA0038

रायगढ़, 24 मार्च 2025/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आज नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 298 टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया। जिसमें 248 ग्राम पंचायतों को कांस्य गांधी प्रतिमा एवं 50 पंचायतों को सिल्वर गांधी प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। मौके पर कलेक्टर श्री गोयल ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल एवं टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ.जय कुमारी चौधरी उपस्थित रही।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपके साथ ही अन्य ग्राम पंचायतों को टीबी से मुक्त करने हेतु प्रेरित करना है। हमें अपने गांवों को टीबी मुक्त करना है इसका मतलब यह नहीं है कि आपको टीबी के मरीज से परहेज करना है। आपको उसके कारणों को जानना एवं उस मरीज को सही पोषण देकर टीबी से बाहर लाने का प्रयास करना होगा।
टीबी मुक्त बनाने में विभाग के मैदानी कर्मियों के साथ ही आपके ग्राम पंचायतों का बहुमूल्य योगदान रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अभियान एवं ग्राम पंचायतों के प्रयास के फलस्वरूप भारत आज पोलियों से मुक्त है, जबकि हमारे पड़ोसी देश आज भी पोलियो से ग्रस्त है। वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर हम कार्य कर रहे है। लेकिन हम सबको इस दिशा में लगातार कार्य करते हुए लक्ष्य से पहले जिले से टीबी को खत्म करना होगा। जब कोई टीबी से ग्रसित होता है तो वह हमारे आर्थिक प्रगति का हिस्सा नहीं बन पाता एवं उसके परिवार को आर्थिक समस्याओं से जुझना पड़ता है। जिसके लिए भारत सरकार निश्चय निरामय योजना के माध्यम से टीबी को खत्म किया जा रहा है। इसके लिए अपने जिले में सुपोषित करने हेतु टीबी के मरीजों को फूड बॉस्केट प्रदान किया जा रहा है। निश्चय मित्र बन कर टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक कर टीबी मुक्त देश बनाने में सहयोग करें ताकि हमारे नौजवान युवा देश की प्रगति में अपना योगदान दे सके। आज आपके कार्यों के फलस्वरुप टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने पर आपको सम्मानित किया जा रहा है, ताकि आप आगे भी बेहतर कार्य करते रहे और अपने गांव के साथ आस पास के गांवों को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें।
सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिन पंचायतों ने अपने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त है किया है वे सब बधाई के पात्र है। उन्होंने ग्राम सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सहयोग से जिले के 298 पंचायत टीबी मुक्त हो चुके है। आप सक्रिय निश्चय मित्र की भूमिका निभाते हुए अपने ग्रामों के साथ अन्य गांव को भी टीबी मुक्त करने के दिशा में कार्य करें। टीबी के मरीजों को शारीरिक स्वास्थ्य एवं रोजगार संबंधी दिक्कतें सामने आती है, हमें उन्हें बेहतर खानपान के साथ रोजगार संबंधी सहयोग करना होगा। उन्होंने सीएमएचओ से सभी लोगों को जोड़कर जागरूक करने को कहा ताकि जिले के शत-प्रतिशत ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो सके।
सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने कहा कि जिले में 2024-25 में 2100 से अधिक टीबी के मरीज रहे। टीबी के मरीज व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यगत एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी मरीजों को टीबी के निर्धारित डोज एवं पूर्ण ईलाज कराने का आग्रह, ताकि अन्य ड्रग रेसिस्टेंट टीबी न हो सके। उन्होंने टीबी के मरीजों को टीबी बीमारी रोकने अन्य स्थानों में रोजगार संबंधी पलायन एवं भीड़ भाड़ जगह में न जाने की सलाह दी। सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल ने टीबी के लक्षण, ईलाज एवं रोकथाम की विस्तार से जानकारी देते हुए अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की।
*कला जत्था ने किया लोगों को जागरूक, पंचायतों के प्रतिनिधियों ने साझा की अनुभव*
आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन के माध्यम से टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने टीबी मरीजों को होने वाले दिक्कतों, आर्थिक समस्याओं को नाट्य मंचन के माध्यम से अवगत करवाया। उन्होंने टीबी से बचाव, रोकथाम एवं शासकीय चिकित्सालय में नि:शुल्क ईलाज के साथ ही बीमारी को लेकर होने वाले संशय को दूर करने टोल फ्री नंबर 1800116666 की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने अपने ग्रामों को टीबी मुक्त करने के उपायों एवं जागरूकता संबधी गतिविधियों की अपने अनुभवों को मंच के माध्यम से साझा किए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250324 WA0029 नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article IMG 20250324 WA0039 कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचन संबंधी विषयों पर सुझाव हेतु राजनैतिक दलों की ली बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?