Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में सूने मकान से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से नकदी व पूरा जेवरात बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में सूने मकान से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से नकदी व पूरा जेवरात बरामद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 22, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 22 मार्च । खरसिया पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और चोरी किए गए बर्तन बरामद किए हैं। मामले में फरियादी श्रीमती ज्योतिश्वरी नामदेव (64 वर्ष), सेवानिवृत्त शिक्षिका, निवासी पुरानी बस्ती, हनुमान मंदिर के पीछे, खरसिया ने 19 मार्च को चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने बड़े भाई की देखरेख के लिए अधिकतर बिलासपुर में रहती हैं। 15 फरवरी 2025 को उन्होंने अपने मकान को बंद कर दिया था, लेकिन बाद में पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि किसी ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की कोशिश की है। सतर्क पड़ोसियों ने एहतियातन एक अतिरिक्त ताला लगा दिया था। होली के बाद, 16 मार्च को जब वह वापस लौटीं, तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों पर अप.क्र. 155/2025 धारा 303(2), 331(4) BNS के तहत अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया ।
चोर बालकनी से घर में घुसे और अंदर का दरवाजा खोलकर एक जोड़ी सोने की बाली, दो नग सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीतल की आरती थाली, एक पीतल का खलबट्टा, एक बड़ा पीतल का गंज और 3-4 हजार रुपये नकद, कुल 50,000 रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ले गए थे।
*तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान बरामद*
एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर हीरा यादव, ओम केंवट और राहुल सारथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी थी कि नामदेव मैडम अक्सर बाहर रहती हैं। 12 मार्च को उन्होंने घर की रेकी कर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद तीनों ने माल आपस में बांट लिया था।
*बरामद सामान*:
आरोपियों के मेमोरेंडम पर दो नग सोने के लॉकेट, एक नग सोने की बाली, दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन पीतल की आरती थाली, एक पीतल का गंज, एक छोटा पीतल का खलबट्टा और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय नाग, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोमनाथ पटेल, मुकेश यादव और साविल चंद्रा की अहम भूमिका रही। पुलिस चोरी के अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है
*गिरफ्तार आरोपी*:
1. हीरा यादव (19 वर्ष) – निवासी हनुमान चौक, पुरानी बस्ती, खरसिया
2. ओम केंवट (20 वर्ष) – निवासी पनातियापार, वार्ड नं. 06, खरसिया
3. राहुल सारथी (25 वर्ष) – निवासी पनखतियापार, वार्ड नं. 06, खरसिया

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक – 24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई,आदेश जारी…
Next Article सतत् सीखने से ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका होगी प्रभावी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?