बीजापुर 20 मार्च 2025/राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी एल एल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक कमलदास झाड़ी एवं सहायक परियोजना समन्वयक वेंकट रमन के नेतृत्व में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी क्विज प्रतियोगिता, विकासखंड स्तर से चयनित प्रतिभागियों के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखंड से एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी स्तर से चयनित तीन-तीन प्रतिभागियों को आमंत्रित कर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चारों विकासखंड से एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी स्तर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी स्तर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया। विकासखंड के विभिन्न शालाओं से आए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पोर्टा केबिन के बच्चों की उत्साहजनक उपस्थिति में दिनांक 20.03.2025 को आयोजित हुई।
*एलिमेंट्री स्तर क्विज प्रतियोगिता में* *विकासखंड भोपालपटनम* एलिमेंट्री स्तर से कु. श्रीजल केजी (प्रथम), विकासखंड उसूर से संतोष काका (द्वितीय), एवं विकासखंड बीजापुर से कु सुनीता गोटा (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार सेकेंडरी स्तर विकासखंड उसूर से कु. इंदु काका (प्रथम), विकासखंड बीजापुर से कु. सेवंती वारगेम (द्वितीय) एवं कु. रेणुका कोरसा (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अजय (आईटी विशेषज्ञ), ललित निषाद (लिटरेसी),घनश्याम साहू (न्यूमेरेसी) और सभी विकासखंड से आए हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों की गरिमामयी उपस्थिति में फोटो सेशन पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न
