Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विश्व गौरेया दिवस: – अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई, इसी ने छीन लिया इनका घरौंदा, गौरेया के कम होने से पर्यावरण चक्र पर भी पड़ेगा असर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विश्व गौरेया दिवस: – अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई, इसी ने छीन लिया इनका घरौंदा, गौरेया के कम होने से पर्यावरण चक्र पर भी पड़ेगा असर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 20, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कहीं बचपन की यादें बनकर न रह जाए गौरेया

मुंगेली 20 मार्च 2025 // आधुनिकता की दौड़ में शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है. लेकिन इसके चलते प्रकृति और जीव-जंतुओं का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। विश्व गौरेया दिवस 20 मार्च के मौके पर पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता जताई है कि शहरों में गौरेया की संख्या लगातार घट रही है। जिला जसंपर्क विभाग मुंगेली के 60 वर्षीय संतोष कुमार कोरी ने बताया कि पहले बाजार जाते हुए रास्ते भर गौरेया दाना चुगती दिख जाते थे। अब तो बच्चों को यह चिडिया यदा कदा ही दिखती है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में खास प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह किताबों में ही दिखाई देंगी। जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है। उसकी तुलना में यह प्रयास अपर्याप्त नजर आते है।

*पेड़ों की कटाई ने छीना घरौंदा*

एक समय था जब शहरों की मुख्य सड़कों से लेकर गलीमोहल्लों तक गौरेया की चहचहाहट सुनाई देती थी। लेकिन अब कांक्रीट के जंगल में तब्दील होते शहरों में इनका बसेरा छिन गया है। पेड़ों की कटाई और हरियाली की कमी ने न सिर्फ इनके घोंसले खत्म किए, बल्कि इनके लिए भोजन की उपलब्धता भी कम कर दी। पर्यावरणविदों का कहना है कि आधुनिक इमारतों में पारंपरिक घरों की तरह गौरेया के लिए जगह नहीं बची है। कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और प्रदूषण भी इनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

पर्यावरण चक्र पर पड़ेगा बुरा असर

गौरेया न केवल हमारी सांस्कृतिक यादों का हिस्सा है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में, भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह कीटों को नियंत्रित करने और पौधों के बीज फैलाने में मदद करती है। वहीं खाकर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। बर्ड के क्षेत्र में शोधकर्ता बताते हैं कि गौरेया की कमी से खाद्य श्रृंखला प्रभावित होगी। इससे कीटों की आबादी बढ़ेगी, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। जानकारों का कहना है कि कबूतरों की संख्या में इजाफा होने की वजह से भी गौरैया की संख्या कम हो चली है।

संरक्षण की जरूरत

विश्व गौरेया दिवस पर विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी इस पक्षी के संरक्षण की अपील कर रहे हैं। इसके लिए पेड़-पौधों को बचाने, शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और कृत्रिम घोंसलों के इस्तेमाल जैसे कदम उठाए जाने की जरूरत है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने घरों के आसपास पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि गौरेया को फिर से शहरों में बसने का मौका मिले।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बिना सहमति पीआईसी सदस्य बनाए जाने पर पार्षद ने दिया इस्तीफा
Next Article खरसिया जनपद पंचायत में भाजपा का परचम, रामकुमारी राठिया अध्यक्ष और डॉ. हितेश गबेल उपाध्यक्ष निर्वाचित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?