Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संचालित वेदांता ग्रुप की मनमानी एक बार फिर उजागर हुई है। 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जे के गंभीर मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पर्यावरण संरक्षण कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए, वेदांता ग्रुप द्वारा किए गए इस अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय स्तर पर वर्षों से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आखिरकार यह मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा।

बड़े झाड़ के जंगल पर अवैध कब्जा! नियम-कायदों की उड़ाई धज्जियां
वेदांता ग्रुप द्वारा बालको नगर स्थित संयंत्र के पास वन विभाग की 85 एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। यह क्षेत्र बड़े झाड़ के जंगल के अंतर्गत आता है, जो पर्यावरणीय रूप से अत्यंत संवेदनशील है। वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत किसी भी वन क्षेत्र में बिना भारत सरकार की अनुमति के कोई गतिविधि संभव नहीं है, लेकिन वेदांता ग्रुप ने इन नियमों को ताक पर रखकर जंगल पर कब्जा कर लिया और निर्माण कार्य भी जारी रखे हुए है।

*हाईकोर्ट के नोटिस के बाद भी जारी है अवैध निर्माण!*
जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता बृजेश सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के नोटिस जारी करने के बावजूद भी वेदांता ग्रुप का अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। यह सीधे-सीधे न्यायपालिका की अवहेलना और सत्ता-प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है।

संविधान और पर्यावरण कानूनों का खुला उल्लंघन!
संविधान के अनुच्छेद 48(A) के तहत राज्य को पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीवों की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन कोरबा में इसकी अनदेखी हो रही है। इसके अलावा, मूल कर्तव्य (अनुच्छेद 51(A)) के तहत नागरिकों को प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है, परंतु वेदांता ग्रुप ने नियमों को रौंदते हुए निजी स्वार्थ के लिए वन संपदा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है।

- Advertisement -
Ad image

7 करोड़ की पेनल्टी भी नहीं रोक पाई वेदांता की मनमानी!
इससे पहले भी नगर पालिक निगम कोरबा ने वेदांता ग्रुप पर 7 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई थी, लेकिन कंपनी ने इस पेनल्टी को कहीं चुनौती तक नहीं दी। यह दर्शाता है कि कंपनी को अपने गैरकानूनी कृत्य का पता था, लेकिन उसने मनमानी जारी रखी।

बड़ा सवाल – क्या कार्रवाई होगी?
अब सवाल यह है कि क्या वेदांता ग्रुप पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा? 85 एकड़ जंगल की बर्बादी से न केवल स्थानीय लोगों और वन्य जीवों को नुकसान हुआ है, बल्कि पर्यावरण को जो क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई असंभव है।

वेदांता ग्रुप पर कब गिरेगी गाज?
हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब प्रशासन और वन विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या सरकार और प्रशासन इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे, या फिर वेदांता ग्रुप की ताकत के आगे कानून भी बौना साबित होगा? यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यायालय का अगला रुख क्या रहता है!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…
Next Article जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?