Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…

उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250319 WA0040

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया, जिसके चलते सहायक ग्रेड-02 के बाबू आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त जनक प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश में यह कार्रवाई की गई है।

कैसे हुआ यह घोटाला? : जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—बिना चले ही सरकारी गाड़ी ने छह महीने में छह लाख रुपए का पेट्रोल पी लिया! बाबू आकाश श्रीवास्तव ने सुनियोजित तरीके से गबन करते हुए विभागीय वित्तीय नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।

इसके अलावा, चार फर्जी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने वेतन जारी किया गया, जिनकी नियुक्ति कभी हुई ही नहीं! ये फर्जीवाड़ा देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर किया गया था।

18.55 लाख का गबन, नियमों की खुली अनदेखी : शिकायतों के आधार पर जब जांच कराई गई, तो सामने आया कि आकाश श्रीवास्तव लंबे समय से बिना काम किए वेतन ले रहा था। वह पिछले एक साल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर कार्यालय से नदारद था और वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दे रहा था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कुल 18,55,289 रुपए का गबन किया है।

- Advertisement -
Ad image

सख्त कार्रवाई, तत्काल निलंबन : आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करने के कारण आकाश श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर रहेगा। इस दौरान, नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

अब तक सिर्फ एक बाबू पर गाज, बाकी दोषियों पर कब होगी कार्रवाई? : इस घोटाले में क्या केवल एक बाबू ही जिम्मेदार है, या फिर इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हैं? सवाल यह भी उठता है कि अगर गाड़ी बिना चले 6 लाख का पेट्रोल पी सकती है, तो क्या विभाग के अन्य अधिकारी इस गड़बड़ी से अनजान थे?

सरकार के वित्तीय तंत्र की यह गंभीर चूक भ्रष्टाचार पर प्रशासन की निगरानी की पोल खोलती है। अब देखना होगा कि इस मामले में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं और क्या अन्य दोषियों पर भी गाज गिरेगी या नहीं!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250319 WA0039 पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 72 गवाहों की गूंज से हिल उठा न्यायालय…
Next Article IMG 20250319 WA0041 वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?