Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महंगे इलाज से गरीब मरीजों को मिलेगी राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » महंगे इलाज से गरीब मरीजों को मिलेगी राहत

महंगे इलाज से गरीब मरीजों को मिलेगी राहत

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250318 WA0034

कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश
बिलासपुर, 18 मार्च 2025/बिलासपुर जिले सहित पूरे संभाग के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी। आधुनिकतम चिकित्सा सुविधा और उच्च स्तरीय तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित 75 बिस्तर वाला क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बिलासपुर में जिला अस्पताल के नजदीक बनने जा रहा है। गंभीर और आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को यहां इलाज की स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना के तहत 36 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जएगा। दो वर्षों के भीतर यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी को बनाया गया है। कलेक्टर ने आज इसका स्थल निरीक्षण कर निर्माण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता एवं निर्माण एजेंसी के लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन का शुभारंभ किया गया। इसमें 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक बनाने की योजना शामिल है। इसी योजना के तहत इस 75 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें निर्माण कार्य के लिए 24.95 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 11.40 करोड़ रूपए मंजूर किये गये हैं। कुल स्वीकृत राशि का 60 प्रतिशत केन्द्रांश एवं 40 प्रतिशत राज्यांश द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। पांच मंजिला इस अस्पताल में चौबीसों घंटे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यहां आईसीयू के 12 बेड, एचडीयू के 12, आईसोलेशन वार्ड 30, आईसोलेशन रूम 5, डायलिसिस 4, एमसीएच 4, इमरजेंसी 10 इस प्रकार कुल 75 बेड और 2 ट्राएज शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास कर जमीन का चिन्हांकन किया गया। जिला अस्पताल के नजदीक राज्य सड़क परिवहन निगम के पुराने संभागीय कार्यालय की जमीन पर इसका निर्माण किया जा रहा है।
क्रिटिकल केयर अस्पताल में गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा। गंभीर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें पहले यहां स्थिर किया जाएगा फिर आवश्यकतानुसार उन्हें जिला अस्पताल के संबंधित वार्ड में इलाज के लिए भेजा जाएगा। इस अस्पताल में संपूर्ण सुविधा जैसे एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, एमआरआई, सीटीस्कैन जैसी तमाम सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। गरीब तबके के मरीजों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी। पूरे बिलासपुर संभाग के मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में मरीज का तत्काल परीक्षण करने के पश्चात इलाज मुहैया होने से स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा। इन सुविधाओं के साथ जिला अस्पताल आधुनिकतम अस्पतालों की श्रेणी में आ जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250318 WA0032 पंचायतों के सशक्तिकरण में सरपंचों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर
Next Article IMG 20250318 WA0035 महापौर ने पेयजल आपूर्ति पूर्ण करने अधिकारियों के साथ पानी टंकी का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH February 18, 2026

Popular Post

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?