Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पंचायतों के सशक्तिकरण में सरपंचों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पंचायतों के सशक्तिकरण में सरपंचों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

मुंगेली, 18 मार्च 2025// त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में निर्वाचित सरपंचों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरपंचों को पंचायत संचालन की डिजिटल प्रक्रियाओं से जोड़कर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायत का मुखिया होता है और उसके नेतृत्व में ही गांव का विकास संभव है। उन्होंने सरपंचों को अपने व्यवहार में शिष्टाचार और जनता से संवाद स्थापित करने की सलाह दी, जिससे वे अपने कार्यकाल में लोकप्रियता हासिल कर बार-बार चुने जा सकें। उन्होंने विशेष रूप से महिला सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि वे न केवल पंचायत का नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक हैं। उन्होंने महिला सरपंचों को समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने सरपंचों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव का प्रमुख होता है और उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। प्रशिक्षण में सरपंचों को पंचायत योजनाओं की रूपरेखा, ई-ग्राम पोर्टल पर डेटा अद्यतन करने की प्रक्रिया, जेम पोर्टल में पंजीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, और डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की जानकारी दी गई। इसके अलावा, पंचायत प्रशासन में निर्णय लेने की प्रक्रिया और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उपसंचालक भूमिका देसाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात
Next Article महंगे इलाज से गरीब मरीजों को मिलेगी राहत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?