सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के मतदान दल गठन शाखा की ओर से 1 फरवरी से प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का मेडिकल जांच किया जा रहा है। यह आवेदन सरकारी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी से बचने या अपनी असमर्थता के कारण दिया जा रहा है। इन आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर से सीएमएचओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजा जा रहा है। इन आवेदनों पर मेडिकल परीक्षण उपरांत दिए गए अभिमत पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे। आवेदन देने वाले सरकारी कर्मी को प्राप्त आवेदन के दूसरे दिन (शासकीय अवकाश को छोड़कर) मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा।
बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
