सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 फरवरी 2025/कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के प्रगति, कार्ययोजना एवं बेहतर कार्यान्वयन के संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के समक्ष चर्चा किया गया। तत्पश्चात जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समस्त ठेकेदारो से कार्य की प्रगति से संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने आबंटित कार्य को शीघ्र चालु करने, पाईन लाईन विस्तार कार्य में रोड़ कटिंग एवं टुट-फुट को यथावत सुधार करने हेतु निर्दशित किया, ताकि आमजन को यातायात में असुविधा न हो। जिला अध्यक्ष और दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सड़क सुधार नही होने से दशा में भुगतान रोकने हेतु सख्त निर्देश किये गये। ठेकेदार को शीघ्र अप्रारंभ कार्य को चालु करने एवं कार्यो में प्रगति के संबंध में गहरी नाराजगी व्यत्त किया गया है। बैठक के दौरान आर. के. कश्यप , कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, बी.एल. खरे सहायक अभियंता, मनोज दाकोड़े सहायक अभियंता एवं समिति के समस्त अधिकारी और ठेकेदारगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पाइप लाइन के बाद सड़क सुधार नही होने की दशा में भुगतान रोकने के निर्देश दिए
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
