सक्ती, 23 जनवरी 2025 / कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में सक्ती जिले में पदस्थ जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी का बलरामपुर जिले में स्थानांतरण होने पर विगत दिवस उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना की। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
जिला कोषालय अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
