मुंगेली, 22 जनवरी 2025// राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आमलोगों का लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एसएनजी महाविद्यालय में 10 जनवरी को 146 और 17 जनवरी को 98 लोगों का लर्निंग लाईसेंस बनाया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 24 व 31 जनवरी को भी एसएनजी कॉलेज में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमलोगों को शिविर का लाभ उठाकर लर्निंग लाईसेंस बनवाने की बात कही है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: शिविर में 244 लोगों का बना लर्निंग लाईसेंस
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
