Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 21, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों की ली बैठक

मुंगेली, 21 जनवरी 2025// निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में निर्वाचन सूचना प्रकाशन 22 जनवरी, नाम निर्देशन 22 से 28 जनवरी, संविक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को होगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सम्पन्न होगा। इनमें निर्वाचन सूचना प्रकाशन 27 जनवरी, नाम निर्देशन 27 जनवरी से 03 फरवरी, संविक्षा 04 फरवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जाना है, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। ताकि पिछले बार की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराया जा सके। चुनाव में कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभा, जुलूस, रैली एवं लाउड-स्पीकर के लिए राजनैतिक दलों को सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त करनी होगी। राजनीतिक दलों द्वारा मतदान के लिए प्रलोभन देना, मतदान के अधिकार में बाधा पहुंचाना, मतदाता के रूप में किसी अन्य व्यक्ति की जगह अपने आपको प्रस्तुत करना, मतदान के बारे में गलत टिप्पणी करना आचार संहिता के नियमों के विपरीत है और इसके उल्लंघन पर निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ जिले के सभी मतदाताओं से मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अवैध शराब एवं मादक द्रव्य पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री. जी. एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

*निकायों के 65968 और पंचायतों के 553518 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग*

नगरीय निकायों के 65 हजार 968 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 32 हजार 560 पुरूष मतदाता, 33 हजार 405 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के 05 लाख 53 हजार 518 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 02 लाख 80 हजार 537 पुरूष मतदाता, 02 लाख 72 हजार 969 महिला मतदाता और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। निर्वाचन संबंधी सहायता एवं शिकायतों के निराकरण किए जाने हेतु कमाण्ड सेंटर तैयार किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 9406275513 तथा 8641002203 है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article चुनाव सम्पन्न होने तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध
Next Article कलेक्टर श्री गोयल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ली बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?