मुंगेली, 16 जनवरी 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव एवं डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज ने सुबह 10 बजे उप संचालक कृषि, उद्यानिकी और रेशम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि विभाग के कार्यालय में उप संचालक श्री एम. आर. तिग्गा सहित 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अपर कलेक्टर ने अनुपस्थितों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शासन के नियमानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
