Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनहित व जन सरोकारों के कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण-कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनहित व जन सरोकारों के कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 13, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़, 13 जनवरी 2025/ प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज कलेक्टे्रट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह भी बैठक में सम्मिलित हुए।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि सभी अधिकारी जनहित व जन सरोकारों के कामों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। जितने भी कार्य शासन स्तर से स्वीकृत हो चुके है उन्हें धरातल पर प्रारंभ करवाते हुए उसके नियमित मॉनिटरिंग करें। जन सुविधाओं के विस्तार को लेकर शासन के निर्णय व नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का दायित्व आप सभी का है। इसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। कृषि मंत्री श्री नेताम ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के साथ बैठक में सभी विभागों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। आवास की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वर्ष स्वीकृत आवासों में अब तक पूरे प्रदेश में निर्मित आवासों में एक तिहायी आवास सिर्फ रायगढ़ जिले में बनाए गए है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने इसके लिए पूरी टीम की सराहना की और कहा कि गरीब परिवारों का आवास निर्माण हमारी पहली प्राथमिकता है। यह हर्ष की बात है कि जिले में इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के आवास निर्माण के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिले में निवासरत शत-प्रतिशत बिरहोर परिवारों के आवास स्वीकृत किए गए है। जिसमें से कई आवास पूर्ण हो चुके है तथा शेष प्रगतिरत है। उन्होंने बिरहोर कन्या छात्राओं के लिए सर्वसुविधा युक्त छात्रावास निर्माण के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में अनिवार्य रूप से शौचालयों का निर्माण हो तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो। उन्होंने लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं के चयन के संबंध में भी जानकारी ली।
पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गांजा तस्करी और धान के अवैध आवक पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ भी लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि रायगढ़ औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़े पैमाने पर बाहर से लोग काम करने आते हैं। उनका अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन किया जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि पुलिस और श्रम विभाग के द्वारा नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाता है। साइबर अपराधों से आम जन को जागरूक करने के लिए साइबर सुबह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें साइबर फ्रॉड के लिए अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए नए तरीकों के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन पोस्टर और कंटेंट शेयर किया जा रहा है।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने उन्होंने वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने और जंगल में आग की घटनाओं लेकर वन अमले को सतर्क रहकर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हाथियों से फसल व जनहानि के मुआवजे की राशि में वृद्धि के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को मिलेट अनाजों और फूलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करें। उनके उपज की बिक्री के लिए मार्केट मुहैय्या कराने की दिशा में भी सहयोग करें। कृषि मंत्री श्री नेताम ने जिले में संचालित एकलव्य विद्यालयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगाने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वीकृत सारे कार्य अप्रारंभ स्थिति में न रहें। सभी स्वीकृति प्राप्त निर्माण कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में रिडेवलपमेंट मॉडल के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और मल्टी विलेज स्कीम की समीक्षा भी बैठक में की गई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने टंकियों के निर्माण को पूरा करवाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास निर्माण की गति को बरकरार रखते हुए स्वीकृत सभी निर्माण कार्य बारिश के पूर्व करवाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि आगामी बारिश से पहले आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूली बच्चों को प्रयास विद्यालय की तैयारी करवाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि 600 स्कूलों में बच्चों को तैयारी करवायी जा रही है। साथ ही बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के यूनिक आईडी के लिए संचालित अपार आईडी निर्माण में रायगढ़ जिला प्रदेश में टॉप 3 में है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम सहित अन्य विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
*लंबे समय से एक जगह पर जमे पटवारियों का करें स्थानांतरण*
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राजस्व विभाग में कसावट के लिए लंबे समय से एक स्थान पर जमें पटवारियों का स्थानांतरण करें। पटवारियों का नियमित अंतराल में हलका प्रभार परिवर्तित किया जाए। राजस्व प्रकरण के लिए नक्शा बटांकन के कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि पिछले एक साल में करीब 1.60 लाख नक्शों का दुरुस्तीकरण किया गया है। इस अवधि में रायगढ़ प्रदेश में पहले पायदान पर रहा है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि इससे लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों में सहूलियत होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जब वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा
Next Article सक्ति पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026

Popular Post

“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?