Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अपराध समीक्षा बैठक: एसपी दिव्यांग पटेल ने गत वर्ष के कार्यों का आकलन कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अपराध समीक्षा बैठक: एसपी दिव्यांग पटेल ने गत वर्ष के कार्यों का आकलन कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक: एसपी दिव्यांग पटेल ने गत वर्ष के कार्यों का आकलन कर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 6, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250106 WA0033

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने 06 जनवरी 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछले वर्ष के अभियानों, लंबित अपराध, शिकायतों और मर्ग की थानावार समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष थाना प्रभारियों और स्टाफ ने विभिन्न अभियानों में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने निर्देश दिया कि थानों का कार्य प्रारंभ से ही सुचारू रहे, ताकि शिकायतों, अपराध या कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता ना पड़े। दर्ज अपराध और मर्ग को 6 माह से अधिक लंबित न रहने देने के निर्देश दिए गए। शिकायत पत्रों की जांच समयसीमा के भीतर निपटाने की सख्त हिदायत दी गई। गुमशुदा नाबालिगों की खोज में चलाये जाने वाले “ऑपरेशन मुस्कान” को सराहा, पिछले साल के लंबित 13 मामलों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।
थाना प्रभारियों को ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से साक्ष्य संकलन और एम-पासपोर्ट ऐप से पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने को कहा गया। गांव और वार्डों में “पुलिस जन चौपाल” आयोजित करने और हर माह कोटवारों की बैठक के साथ बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए ।
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को एक्सीडेंटल पॉइंट्स का निरीक्षण कर नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जानकारी देने को कहा गया।
गुंडा बदमाशों की नियमित जांच करने, फरार या मृत अपराधियों की जानकारी अपडेट करने और पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु गांवों का नियमित भ्रमण करने की हिदायत दी गई।

*पुलिसकर्मियों का प्रोत्साहन*
बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक ने दिसंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, मदन पाटले, प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, अमित तिर्की, अवध बिहारी विश्वकर्मा, आरक्षक प्रशांत पंडा, ओमप्रकाश तिवारी, गोविंद बनर्जी और ठंडा राम गुप्ता शामिल थे। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि वे नये साल में अपना टारगेट खुद डिसाइड करें और उसे अचीव करने जुट जाए और अपने अधीनस्थों को भी अच्छे परिणाम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते रहें ।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, तकनीकी साक्ष्य संकलन और सामुदायिक पुलिसिंग में सुधार के लिए समर्पित और अनुशासित होकर कार्य करें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत और जनता के प्रति विश्वास कायम रह सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250106 WA0032 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025: रायगढ़ में वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 234 चालक हुए लाभान्वित
Next Article IMG 20250106 WA0034 महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त हुई भारती, सुकन्या समृद्धि योजना से बिटिया का भविष्य कर रही सुरक्षित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026

Popular Post

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?