Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कमजोर बच्चों के परीक्षा परिणाम सुधारने में शिक्षकों का हो फोकस-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कमजोर बच्चों के परीक्षा परिणाम सुधारने में शिक्षकों का हो फोकस-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 2 जनवरी 2025/ स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधारने कमजोर प्रदर्शन वाले बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर दसवीं एवं बारहवीं के बच्चे जो इस साल बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। सभी प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अद्र्धवार्षिक परीक्षा में जिन बच्चों के परिणाम अच्छे नहीं रहे है उन बच्चों पर अधिक मेहनत की जाए। ये बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कही।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज शिक्षा विभाग की बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का लक्ष्य स्कूलों का उत्कृष्ट परिणाम होना चाहिए। उन्होंने परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों पर गहरी नाराजगी जतायी और ऐसे प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि आगे प्री-बोर्ड परीक्षाएं होनी है इसके लिए अभी से अपनी तैयारी शुरू करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर सभी बीईओ और संकुल समन्वयक सुनिश्चित करें कि स्कूलों में अध्यापन का कार्य अच्छे से हो। रायगढ़ जिला का परीक्षा परिणाम बीते सालों से बेहतर करना आप सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि स्कूली जीवन किसी भी छात्र की जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण साल होते है। माता-पिता बच्चों को स्कूलों में सर्वांगीण विकास के लिए भेजते है। शिक्षक के रूप में छात्रों को अपने जिले के साथ पूरे देश के लिए एक सक्षम बुद्धिमता के मानव संसाधन के रूप में तैयार करना शिक्षकों का कर्तव्य है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों में सभी शिक्षक समन्वय से काम करें। किसी भी स्कूल का परीक्षा परिणाम वहां के शिक्षकों का सामुहिक उत्तरदायित्व होता है। ग्रामीण इलाकों में बच्चों के अनुपस्थिति के बाते भी आती रहती है। ऐसे पालकों से संपर्क कर शिक्षक बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। आवश्यकता पडऩे पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का भी सहयोग लें। कलेक्टर श्री गोयल ने भाषा के साथ-साथ गणित व विज्ञान विषय पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। बच्चों को बोर्ड परीक्षा के अभ्यास के लिए सिलेबस कम्पलीट कराते हुए पिछले सालों के प्रश्न पत्र जरूर हल करवायें, आवश्कता पडऩे पर एक्सट्रा क्लासेस लें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव, डीएमसी श्री नरेन्द्र कुमार चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
रोज पढ़वायें अखबार, स्कूलों में अनिवार्य रूप से लगवाएं लाईब्रेरी पीरियड
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सभी स्कूलों में छात्रों को रोज अखबार पढ़वायें। अखबार के संपादकीय पृष्ट को विशेष रूप से प्रार्थना असेम्बली में छात्रों को पढऩेे के लिए कहे। इससे देश-दुनिया में चल रहे सम-सामयिक विषयों पर उनकी पकड़ मजबूत होगी और स्टेज से बोलने का भय दूर होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में लाईब्रेरी का पीरियड अनिवार्य रूप से रखने जहां संभव हो वहां बुक क्लब बनाकर पुस्तक पाठन के लिए छात्रों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए छात्रों के भीतर दो स्किल अनिवार्य रूप से होने चाहिए। पहला काम्प्रिहेंशन अर्थात किसी विषय वस्तु को पढ़कर कितनी जल्दी समझा जा सकता है, दूसरा अच्छा लेखन कौशल। छात्रों के भीतर यह स्किल स्कूल जीवन से ही विकसित किए जाने चाहिए। जिससे वे जल्द अपने लक्ष्यों को तय कर उसे पाने आगे बढ़ सके।
बच्चों का करियर गाईडेंस कर उन्हें सही दिशा में बढ़ाये आगे
कलेक्टर श्री गोयल ने प्राचार्यों से कहा कि स्कूलों में कक्षा दसवीं के बाद बच्चों की रूचि व योग्यता के अनुसार उन्हें करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन देते हुए सही दिशा में आगे बढ़ाए। डॉक्टरी व इंजीनियरिंग के अलावा आज करियर के बहुत से विकल्प हमारे सामने है। जिन्हें चुनकर छात्र अपना उज्जवल भविष्य बना सकते है। इन फिल्ड से जुड़े प्रतियोगी परीक्षाओं व इंटे्रस एग्जाम, उसकी तैयारी के बारे में छात्रों को गाईड करें। आज ऑनलाईन वीडियो लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई-लिखाई काफी आसान हो गई है, इसका सहयोग भी छात्रों की तैयारी में लिया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुलिस-प्रशासन के नाक तले पीथमपुर क्षेत्र में अवैध रेत का भंडारण-परिवहन ,सुबह 4 बजे जेसीबी और ट्रैक्टर की रहती है खेप??, सरकार को रेत माफिया लगा रहे लाखो कि चपत…
Next Article केलो नहरों का काम देखने पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?