Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विश्व सर्वभाषा कवि सम्मेलन में बिलासपुर की नन्दिता माजी शर्मा सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250602 WA0046
सड़क दुर्घटना में ईश्वर शरण पाण्डेय का निधन, ब्राह्मण समाज में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250602 WA0045
38 पाव देशी शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250602 WA0044
अवैध शराब बनाने के मामले का फरार आरोपी सुरेंद्र राठिया गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250602 WA0043
खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250602 WA0042
कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विश्व सर्वभाषा कवि सम्मेलन में बिलासपुर की नन्दिता माजी शर्मा सम्मानित

विश्व सर्वभाषा कवि सम्मेलन में बिलासपुर की नन्दिता माजी शर्मा सम्मानित

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read
IMG 20241228 WA0001

बिलासपुर। बिलासपुर की बेटी, अनुवादक, साहित्यकारा व सुप्रसिद्ध कवयित्री नन्दिता माजी शर्मा को प्रसार भारती आकाशवाणी भारत द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े सर्वभाषा कवि सम्मेलन 2025 में सम्मानित किया गया है। इस सम्मेलन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ। वर्तमान में मुम्बई में निवास कर रहीं कवयित्री नन्दिता माजी शर्मा का चयन कोंकणी भाषा की अनुवादक के रूप में हुआ। उन्होंने प्रसिद्ध कोंकणी कवयित्री राजश्री सैल की कोंकणी कविता- रेड लिपस्टिक का हिंदी अनुवाद किया जिसे सभी दर्शकों और उपस्थित अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया। उल्लेखनीय है कि 21 प्रादेशिक भाषाओं के चयनित कवियों द्वारा कविताओं का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत किया गया। सहायक निदेशक दिल्ली आकाशवाणी के रामावतार बैरवा ने बताया कि नन्दिता माजी शर्मा का चयन उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रतिभा और हिंदी काव्य शिल्प पर गहरी पकड़ को देखते हुए किया गया। प्रसार भारती भारत द्वारा इस कार्यक्रम का प्रसारण पूरे विश्व में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण विश्व के 400 भाषाओं में होगा। नन्दिता माजी शर्मा न केवल एक प्रतिष्ठित कवयित्री हैं, बल्कि कुशल मंच संचालिका और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी संस्था कर्म फाउंडेशन महिलाओं और दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए संकल्पित है। नन्दिता माजी शर्मा ने कहा कि कोंकणी भाषा के अनुवादक कवयित्री के रूप में राष्ट्रीय मंच पर होने पर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ, अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रादेशिक भाषा अनुवादक के रूप में कविता पढ़ने का अवसर मिलने से क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पिछले 68 वर्षों से आकाशवाणी द्वारा इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और नन्दिता माजी शर्मा का इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयन एवं काव्यपाठ झारखंड के साहित्य जगत के लिए गौरव का विषय है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241228 WA0000 केसीसी लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20241228 WA0002 एन.टी.पी.सी लारा पुसौर पर कार्यरत सी.आई.एस.एफ जवान से हुये ऑनलाईन ठगी मामले में रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250602 WA0046
सड़क दुर्घटना में ईश्वर शरण पाण्डेय का निधन, ब्राह्मण समाज में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH June 2, 2025
IMG 20250602 WA0045
38 पाव देशी शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH June 2, 2025
IMG 20250602 WA0044
अवैध शराब बनाने के मामले का फरार आरोपी सुरेंद्र राठिया गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH June 2, 2025
IMG 20250602 WA0043
खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH June 2, 2025
IMG 20250602 WA0042
कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH June 2, 2025

Popular Post

IMG 20250602 WA0046
सड़क दुर्घटना में ईश्वर शरण पाण्डेय का निधन, ब्राह्मण समाज में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?