Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधड़ने लगी भ्रष्टाचार की परतें , कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधड़ने लगी भ्रष्टाचार की परतें , कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

जांच में लाखों की अनियमितताओं का खुलासा , रसूखदारों के आगे जांच की आंच ना हो जाए ठंडी। पढ़े पूरी खबर…👇👇

रायगढ़/ रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत रक्सापाली में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने प्रशासन और जनता को हिला दिया है। जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पंचायत में कई लाख रुपयों की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। शासकीय भवनों की मरम्मत, नरेगा फंड, विधायक निधि, तालाब निर्माण, पंप स्थापना, मछली पालन, और गोठान विकास के नाम पर फर्जी तरीके से राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है।

*मरम्मत कार्य में फर्जी आहरण का खेल…*
जांच रिपोर्ट के अनुसार, शासकीय भवनों के मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी प्रकार का कार्य होता नहीं पाया गया। आंगनवाड़ी भवन और प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत के लिए क्रमशः ₹38,500 और ₹48,000 की राशि आहरित की गई थी, जो आज तक जमा नहीं की गई।

*नरेगा और 14वें वित्त की राशि में हेरफेर…*
नरेगा के तहत गोठान और नाडेप सोखता निर्माण के नाम पर ₹35,000 और ₹30,000 की निकासी हुई, जबकि यह कार्य जमीनी स्तर पर कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसी प्रकार, विधायक निधि से प्राथमिक शाला के लिए स्वीकृत ₹20 लाख में से 14वें वित्त की अतिरिक्त राशि ₹52,850, ₹58,000 और ₹18,000 का भी फर्जी आहरण पाया गया।

- Advertisement -
Ad image

*पंप स्थापना में भी गड़बड़….*
देवांगन मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला और अन्य क्षेत्रों में पंप स्थापना के नाम पर लाखों की निकासी की गई, लेकिन इनमें से कई जगहों पर पंप लगाए ही नहीं गए। जिन स्थानों पर पंप लगाए गए, वहां पंचायत निधि का उपयोग नहीं हुआ, बल्कि जनता द्वारा चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कार्य कराया गया।

*मछली पालन और गोठान पर खर्च की गई फर्जी राशि….*
मछली पालन और गोठान विकास के लिए भी ₹16,500 और ₹12,500 की राशि निकाली गई, लेकिन जांच में पाया गया कि इन कार्यों का कोई अस्तित्व नहीं है।

*नाली निर्माण और पंचायत भवन निर्माण में हेरफेर…*
नाली निर्माण के लिए ₹85,400 और पंचायत भवन निर्माण के लिए ₹3 लाख की राशि का आहरण हुआ। जांच में यह कार्य पूर्णतया फर्जी पाया गया, क्योंकि नाली और भवन का निर्माण जमीनी स्तर पर कहीं नहीं हुआ।

*ऑडिट रिपोर्ट की अनदेखी…*
ऑडिट रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से फर्जी निकासी की पुष्टि हुई है। रोकड़ पंजी में दर्ज विवरण से पता चलता है कि उक्त राशि पंचायत फंड में वापस जमा नहीं कराई गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

*भ्रष्टाचार पर हो सख्त कार्रवाई…*
ग्रामवासियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर, वित्त मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस मामले की विस्तृत जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही फर्जी तरीके से निकाली गई राशि को पंचायत फंड में जमा कराया जाए।

बहरहाल यह मामला न केवल प्रशासनिक अनियमितताओं का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे जनता के अधिकारों और निधियों का दुरुपयोग किया गया। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
Next Article आखिर क्यों नहीं पहुंचे ग्राम सभा में ग्रामीण, सरपंच-सचिव की भी अनुपस्थिति से उठ रहे कई सवाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?