सक्ती, 20 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की नई धान खरीदी नीति ने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य देकर एक नई उम्मीद दी है। सक्ती जिला अंतर्गत काशीगढ़ ग्राम के किसान श्री तुलसी राम चन्द्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं थी कि एक दिन प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी होगी और धान का उचित मूल्य मिलेगा। किसान श्री तुलसी राम चन्द्रा ने बताया कि वे 50 क्विंटल धान बेचने धान खरीदी केंद्र काशीगढ़ आये है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में धान का तौल सही समय में हुआ, साथ ही यहां छायादार बैठक व्यवस्था, पीने का पानी और बोरी की भी अच्छी व्यवस्था होने पर सभी किसान संतुष्ट हैं। जिसके लिए किसान श्री तुलसी राम चन्द्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
धान खरीदी की व्यवस्थाओं से सभी किसान दिख रहे सन्तुष्ट- किसान तुलसी राम
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
