खैरागढ़, 18 दिसंबर 2024//कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विष्णुदेव सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला अमलीडीह कला में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गौ पूजन एवं गौ उत्पाद से संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें केंचुआ खाद, गोमूत्र अर्क जैसे खाद को प्रदर्शनी में शामिल किया गया था। इस संगोष्ठी में कृषकों को गौ चारा, पैरा नहीं जलाना, साथ ही खेतों में गोबर खाद का उपयोग करने संबंधी जागरूक किया गया। इसके अलावा 12 गांव सेवकों एवं 14 भूमिदान दाताओं को सम्मानित किया गया साथ ही 233 गायों का टीकाकरण किया गयाl
पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
