Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त, परिवार की आर्थिक समृद्धि में दे रही सहयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त, परिवार की आर्थिक समृद्धि में दे रही सहयोग

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

कोरबा 19 दिसम्बर 2024/महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की है। इस योजना महिलाओं के न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि सुरक्षित भविष्य के लिए भी एक ठोस आधार प्रदान कर रही है।
महतारी वंदन योजना ने कोरबा नगरीय क्षेत्र के पोड़ीबहार निवासी रथबाई महंत के परिवार के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है बल्कि महिलाओं की स्थिति में भी सुधार हुआ है।
महंत परिवार की महिला मुखिया श्रीमती रथ बाई एवं उनकी बेटी श्रीमती राधिका और दो बहुएं श्रीमती गुरवारी एवं श्रीमती उर्मिला देवी ने महतारी वंदन योजना का लाभ से आत्मनिर्भर बनी है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही हैं। सीमित संसाधन और अवसरों के कमी कारण परिवार की महिलाओं को अपनी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। पत्नी और माँ की भूमिका निभाती ये महिलाएं घर की पूरा देखभाल करतीं, लेकिन उनके पास आत्मनिर्भर बनने का कोई विशेष अवसर नहीं था। इस योजना के माध्यम से महंत परिवार को वित्तीय सहायता मिली है, जिससे उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार किया।
सास श्रीमती रथ बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से बेटी राधिका और बहू गुरवारी एवं उर्मिला को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। साथ ही पूरे परिवार को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाया है। अब वे अपने कौशल का उपयोग करके घर की आय बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने हमारी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। यह योजना हमारी जैसी अनेक महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मददगार साबित हो रही है।
महंत परिवार की बहु श्रीमती गुरवारी एवं उर्मिला देवी ने बताया कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। पहले अपनी दैनिक आवश्यकताओं एवं घरेलू जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहते थे। योजना का लाभ मिलने से वे आत्मनिर्भर बनी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
उर्मिला ने कहा कि अब घर की सभी महिलाएं परिवार के लिए वित्तीय योगदान में मदद करती है साथ ही सभी बैंक खाते में पैसे जमा कर रही है। यह राशि भविष्य में परिवार के हित में काम आएगी और हम सभी एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है और हम गर्व महसूस करते हैं कि अब हम परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं। साथ ही इस योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का साहस दिया है।
श्रीमती राधिका महंत ने बताया कि योजना ने हमारे परिवार को एक नई दिशा दी है और जीवन यापन की कठिनाइयों को कम किया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों और महिलाओं का भविष्य उज्जवल बन रहा है। राधिका ने योजना का लाभ से घर पर सिलाई कढ़ाई का कार्य शुरू किया है। आस पास के लोग उसके पास कपड़े सिलाई, फॉल, पीकू कार्य के लिए आते है। जिससे वह नियमित आय प्राप्त कर रही है। जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।
महतारी वंदन योजना ने महंत परिवार की इन महिलाओं को न केवल आर्थिक स्वतंत्रता दी है बल्कि उनके परिवार को भी यह एहसास दिलाया कि महिला सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अब महंत परिवार के सभी सदस्य आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और परिवार की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव 2024 के लिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न
Next Article बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिए शुरू हुई हवाई सेवा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?