रायगढ़: गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 14 ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज यहां खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल क्रिकेट अकादमी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम के लिए रूद्र पानीपुरी ने 59 और सौर्य सिंह राजपूत ने 19 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में सौर्य सिंह गुप्ता ने 3 और कृष्णा साहू ने 2 विकेट लिए।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन जल्द ही टीम के 2 विकेट गिर गए। इसके बाद धनन्जय बैरागी और लोकेश सिदार ने मिलकर टीम को संभाला और शानदार पारियां खेलीं। धनन्जय ने 60 गेंदों पर 35 और लोकेश ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए। अंत में टीम ने 1 गेंद और 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री महेंद्र यादव, श्री महेश दधिचि, श्री सिंधानिया और श्री सरदार जी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रायगढ़ कप अंडर 14 ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जावेद मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने जीता
9770597735
