Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान खरीदी मुद्दे पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260420 WA0002
तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260420175940
खरसिया–मदनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260420 WA0001
विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 18 22 22 33 84 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
रोड किनारे जल निकासी मार्ग पर डाली जा रही मिट्टी, बरसात में बढ़ सकता है जलभराव का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260412 WA0009
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » धान खरीदी मुद्दे पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा

धान खरीदी मुद्दे पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20241217 WA0076

रायपुर/16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ जिसमे विपक्षी विधायकों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी] ध्यानाकर्षण एवं स्थगन के माध्यम से सरकार को घेरा गया एवं सरकार के मंशा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया गया। इसी तारतम्य में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विपक्ष द्वारा लाया गया स्थगन प्रस्ताव के चर्चा के प्रथम वक्ता के रूप में अपना वक्तव्य में सरकार को घेरा एवं सराकार के मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाया। अपने वक्तव्य में विधायक उमेश पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त 3100 रूपया प्रति क्वींटल देने का वादा किया गया था परन्तु किसानों को केवल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसी तरह प्रतिदिवस धान की कम खरीदी की जा रही है जिससे आगे चलकर किसानों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ेगा और किसान अपना पूरा धान नही बेंच पायेंगे। इससे साफ है कि सरकार की मंशा कम धान खरीदी करने की है। प्रदेश के विभिन्न खरीदी केन्द्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि प्रति बोरी 40 किलो से अधिक धान लिया जा रहा है जिससे किसान आक्रोशित हैं। तय मानक से बारदानों में भी कमी है जिससे भी धान खरीदी प्रभावित हो रही है। किसानों के साथ-साथ मिलरों में भी सरकार के प्रति नाराजगी है जिससे धान का उठाव नही हो रहा है जिसके कारण धान को संग्रहण केन्द्रों में भेजा जा रहा है जिससे आर्थिक नुकसानी हो रही है। खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव नही होने से प्रदेश में कई धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान नही लिया जा रहा है और कई खरीदी केन्द्र बंद होने के कगार पर है। इस प्रकार स्थगन प्रस्ताव में चर्चा के माध्यम से विधायक उमेश पटेल ने किसान हित में सरकार को घेरा।

तारांकित एवं अतरांकित प्रश्न के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को उठाया

विधायक उमेश पटेल ने आज अपने तारांकित प्रश्न क्र. 197 के माध्यम से प्रदेश में रेत उत्खनन के संबंध में बनाए गए नीति के संबंध में सवाल उठाव और इस संबंध में विस्तृत जानकारी बताने के संबंध में पूछा गया जिस पर मान. मुख्यमंत्री ने रेत खनन की नीति बताया गया। इस पर विधायक उमेश पटेल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा रेत उत्खन की नीति ठीक नही है जिससे प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन बढ़ गया है और आम जनता का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और सरकार द्वारा विधानसभा में घोषणा किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मुफ्त में रेत दिया जाएगा इस घोषणा को भी सरकार द्वारा पूरा नही किया जा रहा है जिससे प्रधानमंत्री योजना के हितग्राहियों को रेत के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार अपने तारांकित प्रश्न क्र. 198 के माध्यम राजस्व मंत्री को प्रदेश में राजस्व प्रकरणों में लंबित प्रकरणों जैसे तहसील] एस.डी.एम. कार्यालय] कलेक्टर एवं कमिश्नर कार्यालय में लंबित मामलों के संबंध में प्रश्न उठाया। विधायक उमेश पटेल ने पूछा कि उक्त कार्यालय में छोटे छोटे मामले नामांतरण] बंटवारा] खाता विभाजन] सीमांकन जैसे मामलों के लिए प्रदेश की जनता को कई महीनों सालों का समय लग जाता है इसके निराकरण के समय सीमा एवं लंबित मामलों की जानकारी चाहा। जिस पर राजस्व मंत्री ने समय सीमा बताने में असमर्थता जताई एवं लंबित मामलों की जानकारी को एकत्र कर बताने को कहा। इसी प्रकार अपने अतरांकित प्रश्न क्र. 199 के माध्यम से वन मंत्री जी से जानना चाहा कि रायगढ़ जिलांतर्गत

2022-23,2023-24 एवं 2024-25 में हाथियों का कितना दल किन किन रेंजों में विचरण कर रहा है। विचरण के दौरान जनहानि को रोकने लिए विभाग द्वारा क्या क्या उपाय किए गए हैं कितने आमजनों को क्या-क्या नुकसान हुआ है कितने दुर्घटनाग्रस्त हुए और कितनों की मृत्यु हो और उन्हें कितना कितना मुआवजा प्रदान किया गया है और आमजन को हानि न हो इसके लिए विभाग द्वारा किए गए उपयों के संबंध में जानना चाहा जिस पर वन मंत्री द्वारा हाथी के दल विचरण एवं उनके द्वारा किए नुकसान एवं मुआवजा के संबंध में बताया इस पर विधायक उमेश पटेल द्वारा कहा गया कि यह मुआवजा उंट के मुंह में जीरा के समान है जिसमें नुकसान ज्यादा होता है और मुआवजा कम होता है। सरकार को चाहिए कि इसमें और अधिक मुआवजा बढ़ाए जिससे आमजनों को हुए नुकसान का सही मुआवजा मिल सके। इस प्रकार विधायक उमेश पटेल प्रदेश की जनता एवं अपने क्षेत्र की जनता के लिए चाहे वह धान खरीदी हो चाहे वह राजस्व मामला हो चाहे रेत उत्खनन हो चाहे हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा हो मुखर होकर विधानसभा में मुद्दाओं को उठा रहे है और सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241217 WA0075 थाने में अवैध गतिविधियों का खेल जोरों पर , कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल ; क्या पुलिस संरक्षण में पनप रहा थाना अंतर्गत अवैध कारोबार???..
Next Article IMG 20241217 WA0079 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है हवाई सेवाओं का विस्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260420 WA0002
तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH April 20, 2026
IMG20260420175940
खरसिया–मदनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत
CHHATTISGARH खरसिया April 20, 2026
IMG 20260420 WA0001
विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH sakti April 20, 2026
Screenshot 2026 04 18 22 22 33 84 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
रोड किनारे जल निकासी मार्ग पर डाली जा रही मिट्टी, बरसात में बढ़ सकता है जलभराव का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया April 18, 2026
IMG 20260412 WA0009
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?