सक्ती 02 दिसम्बर 2024 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा प्रदेश सहित जिले में खरीफ वर्ष 2024-25 में सभी किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक कि धान खरीदी की जा रही हैं, जिससे जिले के किसान खुश हैं। तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली निवासी किसान श्री पुनीराम पटेल धान उपार्जन केंद्र आमापाली में धान विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र पहुंचने पर वहां के सभी कर्मचारियों के सहयोग से सुविधाजनक रूप से धान विक्रय हुआ। उन्होंने कहा कि धान विक्रय केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया कि अच्छी सुविधा उपलब्ध हैं। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक रूप से अपने धान विक्रय कर रहें हैं। इसके लिए किसान श्री पुनीराम पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।
धान उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित रूप से की जा रही धान खरीदी- किसान पुनीराम
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
