सक्ती 28 नवम्बर 2024 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में सभी किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक कि धान खरीदी की जा रही हैं। जिससे जिले के किसान खुश हैं और वे उत्साहपूर्वक धान उपार्जन केंद्रों में अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं। डभरा विकासखण्ड क्षेत्र के निमोही ग्राम के निवासी किसान श्री राजकुमार डडसेना धान खरीदी केन्द्र सिंघीतराई केन्द्र क्रमांक 1087 में 66 क्विंटल धान बेचने के लिए पहुंचे थें। किसान श्री राजकुमार डडसेना ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सिंघीतराई में धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था है किसानों के लिए सारी आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। धान अच्छे से खरीदी केन्द्र में पहुंचते ही तौल हो गया, साथ ही साथ यहां पानी एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। साथ ही किसानो के बैठने के लिए छायादार किसान कुटीर भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय में उपार्जन केंद्र के प्रभारी और कर्मचारीयों द्वारा बहुत ही अच्छे से सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए किसान श्री राजकुमार डडसेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।
जिले के किसान उत्साहपूर्वक धान उपार्जन केंद्रों में पहुंच रहे अपना धान विक्रय करने
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
