मोहला 27 नवंबर 2024। प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त कृषकों के खून और पसीने की मेहनत को नवाजा जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है कि, जहां मैदानी क्षेत्रों में किसानों को धान बेचने की सुविधा दी गई है उसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था किया गया है। इसके चलते वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को बिना किसी भय के धान विक्रय करने का मौका मुनासिब हो सका है। छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को अपने सपनों को साकार करने का जरिया साबित हो रहा है। घोर नक्सल प्रभावित औंधी क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र सरखेड़ा में धान विक्रय करने आए ग्राम जामड़ी के किसान श्री थनवार सिंह ने बताया कि किसानों की पैदावार की मेहनत का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी की नीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने की चिंता नहीं हुई है। वे बेफिक्र होकर धान का विक्रय कर रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल में की जा रही खरीदी से उन्हें बड़ा राहत मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं किया था कि इतनी अधिक राशि में धान की खरीदी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवारजनों के साथ बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से मिली राशि से वे अपने परिवार के अरमानों को पूरा कर सकेगा। उन्होंने बताया कि वह 36 क्विंटल धान की बिक्री किया है।
वनांचल क्षेत्र के कृषक बिना किसी भय के विक्रय कर रहे हैं धान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
