Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 12 22 35 29 31 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंम्प का किया जायेगा आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh November 23, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20241123 WA0015

रायगढ़, 22 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के साथ जिले में लॉ-ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, ताकि किसी भी घटना की सूचना आप तक पूर्व में पहुंच जाएं, जिससे समय पर कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान उन्होंने अब तक की गई कार्यवाही का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरुद्ध जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ फील्ड में संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में बाहर से आये श्रमिकों एवं किरायेदारों का सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बाहर से आए सभी मजदूरों का रूटिन वेरीफिकेशन कराने एवं उनका डाक्यूमेंट जमा कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ठेले व गुमटी लगाकर काम करने वालों का भी वेरीफिकेशन कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने अवैध प्लाटिंग व अवैध उत्खनन में संलिप्तता वाले लोगों को चिन्हित करते हुए नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अस्पतालों के फायर ऑडिट की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रायगढ़ जिले की ऊंची बिल्डिंग्स की सूची तैयार कर उनके भी फायर ऑडिट की जांच के निर्देश दिया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने नेशनल हाईवे में ब्लाइंड स्पॉट्स के आस पास एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने राजमार्ग, राज्यमार्ग एवं प्रमुख सड़कों के किनारे की जा रही भारी वाहनों की पार्किंग पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर जानकारी एकत्र करें। कही भी कोई घटना घटित होती है तो उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दें, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हो सके ताकि आम जनता पर प्रशासन के प्रति भरोसा रहे। लोगों के प्रति संवेदनशील रहे एवं गंभीरतापूर्वक ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
*विस्फोटक भंडारण व परिवहन की नियमित रूप से जांच के निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में विस्फोटक के भंडारण और परिवहन की जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विस्फोटकों के जांच की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए जारी लाइसेंस की शर्तों के पालन के लिए लाइसेंसधारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। विस्फोटक के भंडारण और परिवहन की सूचना उस क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस थाना में दिए जाने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने इसके लिए पुलिस, संबंधित विभाग, खदान प्रबंधन और विस्फोटक के भंडार और परिवहनकर्ताओं की एक संयुक्त सेमिनार बुलाकर लोगों को विस्फोटक को लेकर रखी जाने वाली सावधानियां और इस संबंध में कानूनी प्रावधान की जानकारी देने के निर्देश दिए।
*सामूहिक एवं संगठित कार्यक्रम के लिए लेना होगा अनुमति*
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सांप्रदायिकता एवं धर्मान्तरण विवाद के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि कही पर भी किसी प्रकार की सामूहिक अथवा संगठित कार्यक्रम के लिए नियमानुसार संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से परमिशन लेना जरूरी है। उन्होंने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने संवेदनशील इलाकों को चिन्हांकित कर वहां मजबूत सूचना तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए।
*’साईबर सुबह’ के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक*
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे ‘साईबर सुबह’ व्हाट्सअप मैसेज की सराहना की। उन्होंने इसे नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साईबर सुबह के मैसेज को अपने व्हाट्सअप ग्रुप के साथ ही अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करें ताकि आप स्वयं जागरूक रहे और लोगों को भी जागरूक करते रहें। बैठक में उपस्थित साईबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा साईबर फ्रॉड से बचने के लिए साईबर सुबह व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम एक मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-सुबह साईबर फ्रॉड से बचने संंबंधी उपाए बताए जा रहे है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241123 WA0014 शराब तस्करी में लिप्त आरोपी से 40 पाव अंग्रेजी शराब और बाइक जप्त
Next Article जिला एवं तहसील न्यायालयों में 14 दिसंबर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 13, 2026
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया February 12, 2026
Screenshot 2026 02 12 22 35 29 31 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंम्प का किया जायेगा आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 12, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?