Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: श्रमजीवी पत्रकार संघ ने की एसडीएम को हटाने की माँग ; मुख्यमंत्री से त्वरित हस्तक्षेप की अपील; बीजेपी सरकार की चुप्पी और मौन संरक्षण पर उठे सवाल?…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने की एसडीएम को हटाने की माँग ; मुख्यमंत्री से त्वरित हस्तक्षेप की अपील; बीजेपी सरकार की चुप्पी और मौन संरक्षण पर उठे सवाल?…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 18, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा में एसडीएम रमेश कुमार मोर की विवादित कार्यशैली और भ्रष्टाचार के आरोपों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रमेश कुमार मोर के तत्काल स्थानांतरण की माँग की है। शर्मा का आरोप है कि एसडीएम मोर के संरक्षण में क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं और आमजन की शिकायतों का कोई सुनवाई नहीं हो रहा है।

पत्रकार संघ का कहना है कि शासन ने 27 फरवरी 2024 को आदेश जारी करते हुए मोर का तबादला डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गड़ई के लिए कर दिया था, लेकिन तबादले के आदेश का पालन अब तक नहीं हुआ है। संघ का आरोप है कि यह स्थिति बीजेपी सरकार की रहस्यमयी चुप्पी और मौन संरक्षण का प्रमाण है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है और शासन की छवि पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी सरकार की ‘मौन सहमति’ पर तीखे सवाल : एसडीएम मोर की कार्यप्रणाली और तबादला आदेश की अवहेलना पर बीजेपी सरकार की ‘मौन सहमति’ ने क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। पत्रकार संघ का मानना है कि यह चुप्पी भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देने जैसा है। जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है, और स्थानीय अखबारों में अक्सर इस मुद्दे पर सुर्खियाँ बनती रहती हैं। लोगों का कहना है कि एसडीएम को किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जो वे खुलेआम तबादला आदेश की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री से कड़े फैसले की उम्मीद : श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री से तुरंत और सख्त कदम उठाने की अपील की है। संघ के अध्यक्ष का कहना है कि यदि जल्द ही श्री मोर को उनके नए मुख्यालय पर पदस्थ नहीं किया गया, तो इससे शासन की साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित आदेश जारी करें और एसडीएम को नई जगह पदस्थ करें।

जनता में गहरी नाराजगी,पनप रहा आक्रोश : घरघोड़ा क्षेत्र में जनता का गुस्सा चरम पर है। बीजेपी सरकार की चुप्पी और एसडीएम मोर की कार्यशैली से तंग आकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार किसकी शह पर वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा कुश्ती आयोजन आज से शुरू
Next Article हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?