Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर, 12 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के बाद पहली बार सहकारी समितियों के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों की मांगों पर स्वयं संज्ञान लेकर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे, इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष 10 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।

*समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन किये जाने के आदेश 11 नवम्बर 2024 को जारी कर दिये गए। इसमें समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है।

खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है कि धान उपार्जन समाप्त होने के एक माह के अंदर धान का उठाव राइस मिलर्स एवं विपणन संघ द्वारा किया जाएगा, यदि इसके पश्चात् भी उपार्जन केन्द्रों में धान शेष रहता है तो खाद्य विभाग द्वारा सहकारी समितियों को धान की सूखत दिये जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया जाएगा।
कर्मचारियों की अन्य मांग के निराकरण के संबंध में खाद्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं विपणन संघ को शामिल करते हुए एक अंर्तविभागीय समिति का गठन किया गया है, जो कर्मचारी संघ की मांग पर विचार कर निराकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेगी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

*कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस लौटे*
सभी कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस आ गए हैं तथा 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की समुचित व्यवस्था में लग गए हैं। कर्मचारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि किसानों को धान उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नही होगी। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी 13 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन सुगमतापूर्वक किये जाने के निर्देश सभी विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दिये गये हैं। धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 4 नवम्बर 2024 से की जा रही हड़ताल आज समाप्त घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू ने समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त घोषित करते हुए कहा है कि समस्त समिति कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं का समिति स्तर से क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसव राजू एस., सचिव सहकारिता डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के.एन काण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241112 WA0054 आबकारी विभाग ने जप्त किया 7 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा
Next Article IMG 20241112 WA0055 अवैध भंडराण पर करने वाले 12 व्यापारियों से 627 कट्टा धान जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 6, 2026
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026
IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 5, 2026
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026

Popular Post

IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?